फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees staged a protest against the contract system.

Jind News: ठेका प्रथा के खिलाफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 Mar 2026 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Employees staged a protest against the contract system.
नरवाना। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बुधवार को नरवाना नगर परिषद के सफाई और सीवर कर्मचारियों ने ठेका प्रथा के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ठेकेदारी व्यवस्था का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन संबंधित अधिकारियों के माध्यम से सौंपे। संघ के जिला प्रधान बंटी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सफाई व सीवर कार्यों में ठेका प्रथा लागू कर कर्मचारियों का आर्थिक, शारीरिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अंबाला नगर निगम में पिछले 16 दिनों से कर्मचारी 15 वार्डों में सफाई कार्य के आउटसोर्सिंग के विरोध में हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन प्रशासन समाधान करने की बजाय दबाव की नीति अपना रहा है। 400 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी का पद सृजित कर नियमित भर्ती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed