{"_id":"682cc860eff885ea3a0e3d0a","slug":"employees-raised-their-voice-for-a-salary-of-rs-26000-jind-news-c-199-1-jnd1002-134991-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 26 हजार रुपये वेतन के लिए कर्मचारियों ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 26 हजार रुपये वेतन के लिए कर्मचारियों ने उठाई आवाज
Tue, 20 May 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 20 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
20जेएनडी06-लघु सचिवालय परिसर में मुख्यमंत्री के नाम मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीण सफ
जींद। लघु सचिवालय परिसर में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान गुलाब सिंह ने की, जबकि संचालन जिला सचिव पवन कुमार ने किया।
यूनियन के नेताओं ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उनकी मूलभूत समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।
यूनियन जिला सचिव पवन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 24 नवंबर 2024 को जींद में डीएससी समाज के सम्मेलन में सफाई कर्मचारियों के वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की थी, लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी इसका कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ, जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार डीएससी समाज की हितैषी होने का दम भरती है और 90 प्रतिशत सफाई कर्मचारी इसी समाज से आते हैं। भाजपा सरकार पूरी तरह से सफाई कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। इसलिए ग्रामीण सफाई कर्मियों में अब धीरे-धीरे भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का हर सफाई कर्मचारी आंदोलन करने के लिए मजबूर हो रहा है। यूनियन मांग करती है कि मुख्यमंत्री द्वारा जींद में की गई 26 हजार रुपये मासिक वेतन की घोषणा का नोटिफिकेशन तत्काल जारी किया जाए। पंचायत विभाग के निर्देशानुसार हर महीने की सात तारीख तक वेतन सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लिए स्पष्ट सेवा नियमावली बनाई जाए और पदोन्नति की व्यवस्था लागू की जाए।
कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। ठेकेदारी प्रथा और अस्थाई भर्तियों को बंद कर स्थाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए। एसडब्ल्यूएम एप पर ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता समाप्त की जाए।यदि मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो ग्रामीण सफाई कर्मचारी नौ जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेंगे।
इस अवसर पर मनफूल, मुकेश, प्रवीण, सुखविंद्र, विनोद, कर्मबीर, यशपाल, राजा और मदन भी मौजूद रहे।