फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees protested against the new pension scheme

Jind News: नई पेंशन स्कीम के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 02 Aug 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 02 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Employees protested against the new pension scheme
01जेएनडी11-पुरानी पेंशन स्कीम बहाली की मांग को लेकर राजकीय महिला महाविद्यालय में नारेबाजी करते
जींद। हरियाणा सरकार की ओर से एक अगस्त 2025 से लागू की गई एकीकृत पेंशन योजना और पहले से लागू नई पेंशन योजना के विरोध में राजकीय महिला महाविद्यालय के सभी नियमित कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने इसे सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया और सरकार से पुरानी पेंशन योजना को तुरंत बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि एक सरकारी कर्मचारी अपने जीवन के 30 से 35 वर्ष देश सेवा में समर्पित करता है और इसके बदले उसे सेवानिवृत्ति के बाद न्यूनतम आर्थिक सुरक्षा मिलना उसका वैधानिक और नैतिक अधिकार है। वहीं सरकार की ओर से लागू योजनाओं में न तो पेंशन की गारंटी है न ही जीवन यापन के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारी मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से असुरक्षित हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारी को समाज में सम्मान, आत्मनिर्भरता और भविष्य की सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार कर्मचारियों की इस न्यायोचित मांग पर विचार नहीं करती है तो आने वाले समय में यह आंदोलन राज्यव्यापी रूप लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed