फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees leaving the labor room as per their wish

Jind News: मनमर्जी से लेबर रूम छोड़कर बाहर जा रहे कर्मचारी

Fri, 20 Dec 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 20 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Employees leaving the labor room as per their wish
20जेएनडी15: नगूरां पीएचसी में लेबर रूम में खाली पड़ी कुर्सी। संवाद
अलेवा। स्वास्थ्य विभाग के उच्च कर्मचारियों की मिलीभगत से कर्मचारियों के लिए आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। कर्मचारी लेबर रूम जैसे अति संवेदनशील एरिया को छोड़कर नदारद हो रहे हैं। ऐसा ही नजारा शुक्रवार को पीएचसी नगूरां के लेबर रूम में देखने के लिए मिला। जहां पर पीएचसी प्रभारी की परमिशन के बिना लेबर रूम को छोड़कर एक महिला कर्मचारी दूसरी कर्मचारी के भरोसे छोड़कर पीएचसी के बाहर अपने कामों में व्यस्त दिखी। नगूरां पीएचसी प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही है।
विज्ञापन

मनोज, राजेश, जोगिंद्र, विकास, चरण सिंह, अलावा पंच सुदेश, भूप सिंह ने बताया कि मार्च 2024 में डिलिवरी हट की स्थापना की गई मगर, शुरूआत के साथ ही विवादों में आ गई। इसके लिए पीएचसी में कई बार मरीजों तथा स्टाफ मेंं आपस में कहासुनी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पंचायत शुरू से ही लेबर रूम में तैनात स्टाफ की कार्यप्रणाली का विरोध कर रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामले को लेकर पंचायत की बातों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिकारियों की मिलीभगत से कर्मचारी ड्यूटी टाइम में पीएचसी छोड़कर नदारद रहते हैं। इससे गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


पीएचसी प्रभारी के मामला संज्ञान में लिया
बिना परमिशन के कर्मचारी के लेबर रूम छोड़कर जाने की सूचना मिलने पर प्रभारी डाॅ. राम के पास पहुंची तो कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने लेबर रूम छोड़कर गई महिला कर्मचारी को फोन कर इसकी जानकारी दी गई। यही नहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के विरोध तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत कभी भी बड़ा निर्णय ले सकती है
नगूरां गांव के सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी पंचायत की बातों को अनसुना कर रहे हैं। जल्द ही ग्रामीण पीएचसी को ताला लगाने तथा अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए मजबूर होंगे। वर्जन

मामला उनके संज्ञान में है। पीएचसी लेबर रूम में तैनात महिला कर्मचारी उनकी बिना परमिशन के बिना निजी काम के लिए बाहर चली गई। दोनों स्टाफ नर्सों से बिना परमिशन लेबर रूम छोड़ने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। -डॉ. राम, नगूरां पीएचसी प्रभारी

20जेएनडी15: नगूरां पीएचसी में लेबर रूम में खाली पड़ी कुर्सी। संवाद

20जेएनडी15: नगूरां पीएचसी में लेबर रूम में खाली पड़ी कुर्सी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed