फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees are not reaching the District Employment Office on time, people upset

जिला रोजगार कार्यालय में समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी, लोग परेशान

Tue, 13 Jul 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Employees are not reaching the District Employment Office on time, people upset
जींद।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी के बाद सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय खुल रहे हैं। ऐसे में लोग विभिन्न कार्यालय में अपने काम के लिए आ रहे हैं। कुछ सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी अभी भी समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। सोमवार को ऐसा ही नजारा जिला रोजगार कार्यालय में देखने को मिला। यहां साढ़े नौ बजे तक तो कार्यालय का ताला भी नहीं खोला गया था। ऐसे में सक्षम से संबंधित काम के लिए पहुंचे युवाओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

सरकारी कार्यालय खुलने का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होता है, लेकिन कुछ सरकारी कार्यालय साढ़े नौ बजे के बाद खुलते हैं और शाम को पांच बजे से पहले ही बंद हो जाते हैं। जिला रोजगार कार्यालय की बात करें तो यहां अगर कार्यालय नौ बजे भी खुल जाता है तो कर्मचारी साढ़े नौ बजे के बाद आते हैं और शाम को चार बजते ही घर के लिए निकल जाते हैं। जिला रोजगार अधिकारी नृपेंद्र सांगवान ने कहा कि कार्यालय में स्टाफ की कमी है। सोमवार सुबह चपरासी की बाइक में पंक्चर की वजह से दफ्तर खुलने में थोड़ी देर हो गई, लेकिन बाकी दिनों में समय पर कार्यालय खुलता है। इसके अलावा कर्मचारियों की कमी के कारण एकाध बार दिक्कत आ जाती है, लेकिन सभी कर्मचारी समय पर ही कार्यालय आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed