फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eligible women in Julana are being deprived of the benefits of the scheme.

Jind News: जुलाना की पात्र महिलाएं योजना के लाभ से वंचित

Mon, 19 Jan 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 19 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Eligible women in Julana are being deprived of the benefits of the scheme.
18जेएनडी25: सुनीता का फोटो। - फोटो : बाबागंज में आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
जुलाना। प्रदेश सरकार द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना की तीसरी किस्त शनिवार को जारी कर दी गई है लेकिन जुलाना क्षेत्र की हजारों महिलाएं अब भी योजना के लाभ से वंचित हैं। योजना लागू हुए चार महीने से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद पात्र महिलाओं के खातों में राशि नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

इससे महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जुलाना क्षेत्र के कई गांवों की महिलाओं ने समय रहते योजना के लिए आवेदन किया था और सभी आवश्यक दस्तावेज भी जमा करवाए थे। इसके बावजूद उन्हें अब तक योजना की किस्त नहीं मिल पाई है। तीसरी किस्त जारी होने के बाद महिलाओं को उम्मीद थी कि उनकी समस्या का समाधान होगा लेकिन ऐसा नहीं होने से उनमें निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। योजना का लाभ न मिलने पर महिलाएं लगातार कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के चक्कर काटने को मजबूर हैं। सुबह से लेकर शाम तक महिलाएं सीएससी पर पहुंच रही हैं लेकिन वहां से भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा है। सीएससी संचालकों का कहना है कि उनके पास भी जानकारी नहीं है कि किन कारणों से महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कई बार सर्वर की समस्या, कभी डाटा अपडेट न होने और कभी अन्य तकनीकी कारणों का हवाला देकर महिलाओं को लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन



बॉक्स
लाडो लक्ष्मी योजना राहत साबित हो सकती है क्योंकि इस राशि से वे घर के जरूरी खर्च, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा कर सकती हैं लेकिन लगातार देरी के चलते उन्हें कर्ज लेने या अन्य साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। इससे आर्थिक संकट और गहरा गया है।- सुनीता, मालवी निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाॅक्स
सरकार और संबंधित विभाग जल्द से जल्द समस्या का समाधान करे। जिन महिलाओं का आवेदन स्वीकृत हो चुका है, उन्हें बिना देरी योजना की सभी लंबित किस्तें जारी की जाएं। साथ ही सीएससी स्तर पर ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे महिलाओं को सही जानकारी मिल सके और उन्हें बार-बार भटकना न पड़े।-गीता, मालवी निवासी।


बॉक्स
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 4 माह पहले आवेदन किया था। चार माह बीत जाने के बाद भी फॉर्म को केवल जमा ही दिखा रहा है। चार माह बाद भी फॉर्म को स्वीकार नहीं किया गया है। जीवंत प्रमाण पत्र मांगा गया है लेकिन वह भी नही हो रहा है। मोबाइल एप में जिस स्थान से जीवंत प्रमाण पत्र लिया जाता है उस जगह कोई विकल्प ही नही दिखा रहा है। ऐसे में योजना का लाभ नही मिल पा रहा है।


---वीना गोयल, जुलाना निवासी।

18जेएनडी25: सुनीता का फोटो।

18जेएनडी25: सुनीता का फोटो।- फोटो : बाबागंज में आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।

18जेएनडी25: सुनीता का फोटो।

18जेएनडी25: सुनीता का फोटो।- फोटो : बाबागंज में आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed