फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eleven lakh rupees grabbed in Jind on pretext of sending it to England

Jind: इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर हड़पे 11 लाख रुपये, पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

Wed, 18 Oct 2023 11:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 18 Oct 2023 11:55 AM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में पटेल नगर निवासी दारा सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे निर्मल सिंह को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने रेवाड़ी जिले के गांव कुतुबपुरी निवासी विपिन से मुलाकात की। विपिन ने बताया कि उसका रिश्तेदार युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है।

विज्ञापन
Eleven lakh rupees grabbed in Jind on pretext of sending it to England
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के नरवाना के पटेल नगर निवासी एक युवक को इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर 11 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में पटेल नगर निवासी दारा सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे निर्मल सिंह को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने रेवाड़ी जिले के गांव कुतुबपुरी निवासी विपिन से मुलाकात की। विपिन ने बताया कि उसका रिश्तेदार युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। विपिन ने उसे अपने रिश्तेदार दीपक यादव से मिलवाया और उनके बीच इंग्लैंड में भेजने की बात तय हो गई। इसके लिए दीपक यादव ने 12 लाख रुपये मांगे। उसने 11 लाख रुपये दीपक यादव के पास ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन


इसमें नौ मार्च को चार लाख 20 हजार रुपये, एक लाख 80 हजार रुपये रोहतक जाकर नकद दिए। उसके बाद 11 मार्च को तीन लाख रुपये उसके खाते में भेजे। इसी प्रकार वह उस पूरे 11 लाख रुपये दे चुका था, लेकिन उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। इसके अलावा दारा सिंह ने कहा कि आरोपी ने उसके बेटे के नाम से एक फर्जी डिग्री बनवाई ताकि वह उसे फंसा सके। पुलिस ने दीपक व विपिन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed