फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Elevate daughters through education

Jind News: बेटियों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाएं

Sun, 28 Jun 2026 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Elevate daughters through education
फोटो 28जेएनडी20-ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित मासिक हवन। स्रोत शहरवासी
उचाना। ब्राह्मण धर्मशाला में रविवार को मासिक हवन एवं सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य यजमान के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमारी एवं डॉ. राजेंद्र ने विधि-विधान से हवन में पूर्णाहुति डाली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति इस संसार रूपी रंगमंच पर अपनी भूमिका निभा रहा है। जो व्यक्ति सकारात्मक सोच के साथ समाज को सही दिशा देता है और दूसरों के सुख-दुख में सहभागी बनता है, वही समाज का सच्चा नायक कहलाता है। डॉ. राजेश कुमारी ने कहा कि नारी शक्ति का आधार है और बेटियों को संस्कार और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। संस्कारी बेटियां अपने माता-पिता का नाम रोशन करती हैं। भजन उपदेशक चंद्रपाल ने न मिलते दोबारा, करो मात-पिता की सेवा भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed