फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity workers' symbolic strike continues for the second day, Bhakiyu extends support

Jind News: बिजली कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, भाकियू ने दिया समर्थन

Wed, 05 Aug 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers' symbolic strike continues for the second day, Bhakiyu extends support
फोटो 4एसएफडीएम3मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली कर्मी। संवाद
सफीदों। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की सफीदों इकाई के कर्मचारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी तीन घंटे की सांकेतिक हड़ताल जारी रखी। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण कार्यालयों का नियमित कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारियों के आंदोलन को दूसरे दिन भारतीय किसान यूनियन का भी समर्थन मिला। यूनिट प्रधान पंकज भाटिया, यूनिट सचिव रविंद्र सैनी, कार्यकारी अभियंता अमित सिंह, सुरेश खरब, अनिल पूनिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित राज्यव्यापी हड़ताल व्यापक स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिजली निगमों के सभी कर्मचारी संगठन साझा मांगों को लेकर एक मंच पर आ चुके हैं। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बिजली निगमों के निजीकरण, पैरेलल लाइसेंस व्यवस्था लागू करने और नया कृषि वितरण निगम बनाने के प्रस्ताव का वे लगातार विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि इन नीतियों से बिजली व्यवस्था प्रभावित होगी, उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और कर्मचारियों के अधिकारों पर भी असर पड़ेगा। कर्मचारियों ने सरकार से इन प्रस्तावों को तत्काल वापस लेने और लंबित मांगों का समाधान करने की मांग की।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन से प्रदेश प्रवक्ता छाजूराम कंडेला, नवीन कुमार, इकबाल सिंह निम्नाबाद, सुखदेव सिंह प्रधान, वीरेंद्र कुंडू, संजय राणा, दिलबाग फौजी, गौरव मलिक, रामनिवास एवं कुलदीप सिंह ने भी धरने पर जाकर समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed