{"_id":"63fc7df896bc1c419d08f563","slug":"electricity-minister-ranjit-chautala-said-government-vehicle-recovered-from-jind-not-big-deal-in-nasir-junaid-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासिर-जुनैद हत्याकांड: मंत्री रणजीत चौटाला का गोलमोल बयान, कहा- जींद से बरामद सरकारी गाड़ी कोई बड़ा मामला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नासिर-जुनैद हत्याकांड: मंत्री रणजीत चौटाला का गोलमोल बयान, कहा- जींद से बरामद सरकारी गाड़ी कोई बड़ा मामला नहीं
Mon, 27 Feb 2023 03:25 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 27 Feb 2023 03:25 PM IST
सार
बिजलीमंत्री रणजीत सिंह चौटाला सोमवार को यहां डीआरडीए हाल में जिला परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे तो पत्रकारों ने राजस्थान के नासिर-जुनैद हत्याकांड में सामने आई स्कॉर्पियो गाड़ी पर किए तो गोलमोल जवाब देते नजर आए।
विज्ञापन
बिजली मंत्री रणजीत चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के नासिर-जुनैद हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आई स्कॉर्पियो गाड़ी आजकल हर किसी की नजर में है। यह गाड़ी अब तक जिला परिषद जींद के नाम है। बिजलीमंत्री रणजीत सिंह से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह छोटे-मोटे मामले हैं, इनके बारे में वह क्या बोलें। जब उनको कहा गया कि नासिर-जुनैद हत्याकांड नेशनल मुद्दा बन चुका है। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह मामला गृहमंत्रालय लेवल का है, इसके बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। कोई बड़ा मामला होता तो उनकी जानकारी में जरूर होता।
विज्ञापन
जींद में जिला परिवेदना समिति की बैठक में पहुंचे थे बिजलीमंत्री रणजीत सिंह
बिजलीमंत्री रणजीत सिंह चौटाला सोमवार को यहां डीआरडीए हाल में जिला परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में 15 शिकायतें रखी गई थी, जिनमें से 13 का निपटान कर दिया गया, जबकि दो शिकायतों को अगली बैठक में रिपोर्ट के बाद पेश करने को कहा गया।
विज्ञापन