{"_id":"699c9a057b4ba0dafb034318","slug":"electricity-employees-raised-slogans-against-the-government-policies-jind-news-c-199-1-jnd1010-148960-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिजली कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिजली कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की
विज्ञापन
23जेएनडी07: नगूरां बिजली निगम सब डिवीजन कार्यालय परिसर में सरकार के प्रति नारेबाजी कर रोष जताते
अलेवा। एचएसईबी वर्कर यूनियन की सोमवार को नगूरां सब-डिवीजन में सब-यूनिट प्रधान सुरेंद्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बिजली कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पूर्व राज्य उप प्रधान राजा शामदो और जींद यूनिट के उपप्रधान सुनील मुंडे ने कर्मचारियों को सरकार की नीतियों के खिलाफ जागरूक किया। राजा शामदों ने मांग की कि सरकार डीसी रेट पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए समान काम-समान वेतन की नीति लागू करे और उन्हें जल्द से जल्द पक्का किया जाए।
उन्होंने वर्कर यूनियन की ओर से डीसी रेट कर्मचारियों को जबरन एचकेआरएन पोर्टल पर अपलोड करने के कदम का कड़ा विरोध किया। यूनिट उप प्रधान सुनील मुंडे ने कहा कि जब तक कच्चे कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर सुविधाएं और न्याय नहीं मिलता तब तक यूनियन का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को जिलास्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिले भर के कर्मचारी अपनी एकता का प्रदर्शन करेंगे। मंच का संचालन सब-यूनिट सचिव संदीप ने किया। इस अवसर पर ऑडिटर जसबीर बुल्लाखेड़ी, मनोज, रविंद्र, अनंत राम, कुलदीप, सतीश और मुकेश मौजूद रहे।