फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity employees burn license copies, three-day strike from 22nd

Jind News: बिजली कर्मचारियों ने लाइसेंस की प्रतियां जलाईं, 22 से तीन दिवसीय हड़ताल

Wed, 21 Oct 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity employees burn license copies, three-day strike from 22nd
फोटो 21जेएनडी23-बिजली निगम के कर्मचारी नारेबाजी करते हुए। स्रोत कर्मचारी
उचाना। समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस जारी करने के विरोध में बिजली निगम के कर्मचारियों ने बिजली निगम कार्यालय के गेट पर लाइसेंस की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 22 से 24 अक्तूबर तक काम छोड़ो हड़ताल का ऐलान किया है। एपीएस राज्य कमेटी के प्रेस प्रवक्ता कर्मबीर कापड़ो ने कहा कि सरकार ने करीब दो महीने पहले समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस जारी नहीं करने और स्मार्ट मीटर नहीं लगाने का आश्वासन दिया था लेकिन 19 अक्तूबर को कंपनी को लाइसेंस जारी कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हड़ताल वेतन बढ़वाने के लिए नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों और आम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए की जा रही है। किसान संगठनों, किसान सभा और खापों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है। मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल अनिश्चितकालीन की जा सकती है। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तीन दिनों के दौरान कर्मचारियों की मांगों पर विचार नहीं किया तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है। इस मौके पर एसडीओ जोजो तनेजा, विकास खटकड़, जसबीर श्योकंद, नरेश, वीरेंद्र दुर्जनपुर, मेहर सिंह श्योकंद, महेंद्र सिंह, नरेंद्र जेई, दर्शन जेई, समुंद्र जेई, अजमेर फोरमैन, जसबीर चहल, विक्रम श्योकंद और जसबीर पूनिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed