फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity corporation employees demonstrated against demands

मांगों को लेकर बिजली निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 01 Jun 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation employees demonstrated against demands
बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : Jind
बिजली निगम कर्मचारियों ने बिजली बिल 2020 का विरोध करते हुए सोमवार को प्रदर्शन किया और इसे लेकर काला दिवस मनाया। हांसी रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय सब डिविजन नंबर एक व दो पर कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

सर्किल सचिव धर्मबीर भंभेवा व जिला प्रधान रामफल दलाल ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है जनता, किसान और कर्मचारी विरोधी कार्य कर रही हैं। आज पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, तो सरकार कोरोना की आड़ में कर्मचारियों के भत्ते काट रही है, जो सरकार की कर्मचारी विरोध नीति को जाहिर करती है। सरकार बिजली निगम को भी निजी हाथों में सौंपना चाहती है। इससे बिजली आम आदमी की पहुंच जाएगी। कर्मचारियों का शोषण होगा। कच्चे कर्मचारियों की नौकरी खतरे में आ जाएगी। निजी कंपनी केवल मुनाफे के लिए काम करेगी। अगर बिजली बिल-2020 वापस नहीं किया तो पूरे देश के बिजली कर्मचारी आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। चार जून को अखिल भारतीय सरकारी कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारी डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इसमें मुख्य रूप से पुरानी पेंशन लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को सीधे कंपनी रोल पर रखना, नई भर्ती पर लगी रोक को हटाना, सभी विभागों का निजीकरण बंद करना मुख्य मांग होंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर राकेश ईककस, अमित खटकड़, सजींव ढांडा, अनूप, बलवान, रामबीर शर्मा, सुखबीर, सुरेश, संदीप लाठर, अनिल, सुनील, सुरेंद्र, दीपक दलाल, हरीश, मनजीत, मनदीप, अशोक, रामनिवास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed