फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electricity consumption increased by 34 percent due to increase in heat, more than 100 complaints are coming daily

गर्मी बढ़ने से 34 प्रतिशत तक बढ़ी बिजली की खपत, रोज आ रहीं 100 से अधिक शिकायतें

Fri, 18 Jun 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption increased by 34 percent due to increase in heat, more than 100 complaints are coming daily
गर्मी बढ़ने की वजह से बिजली की खपत भी बढ़ गयी है। 15 दिन से अधिकतम तापमान 35 डिग्री से कम नहीं हुआ है। बीच-बीच में हुई बारिश ने थोड़ी राहत जरूर दिलाई है, मगर वह कुछ घंटों के लिए ही रही है। गर्मी अधिक होने की वजह से लोगों का बुरा हाल है। गर्मी बढ़ने की वजह से बिजली खपत भी 34 प्रतिशत अधिक तक पहुंच गई है। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने इस बार एसी और कूलर खरीदने को प्राथमिकता दी है। इससे बिजली की मांग बढ़ने से लाइन भी ट्रिप होने लगी है। इसके चलते बिजली निगम कार्यालय में हर रोज 100 से अधिक शिकायतें आ रही हैं। वहीं गर्मी के मौसम के अलावा बारिश में भी बिजली निगम के कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। एक शिकायत पर कम से कम आधा घंटा लगता है। गर्मी से राहत पाने के लिए बाजार में कूलर और एसी की जमकर बिक्री हो रही है। शहर में अब तक 200 से अधिक नए एसी और 800 से अधिक कूलर बिक चुके हैं। वहीं घरों में लगातार चल रहे कूलर और एसी से बिजली लाइन पर 34 प्रतिशत तक लोड बढ़ गया है, जिससे बार-बार केबल जल रही है। परिणामस्वरूप शहर में बिजली संकट पैदा हो रहा है। एक महीने में औसतन दो हजार से अधिक शिकायतें बिजली निगम कार्यालय में उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज करवाई जाती हैं।
विज्ञापन

24 घंटे में 90 से 100 बार जाती है बिजली
शहर में बिजली संकट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बिजली निगम कार्यालय में प्रतिदिन 24 घंटे में 90 से 100 शिकायतें पहुंच रही हैं। जबकि बिजली निगम के कर्मचारी 70 से 75 प्रतिशत शिकायतों का ही निराकरण कर पा रहे हैं। 25 प्रतिशत उपभोक्ताओं को फाल्ट की शिकायत करने के बाद उसके ठीक होने के इंतजार में गर्मी में उबलते रहते हैं।
विज्ञापन

1500 एंपीयर पहुंचा लोड
आमतौर पर बिजली की लाइन पर लोड 1000 एम्पीयर रहता है, लेकिन गर्मी बढ़ते ही कूलरोें और पंखों के चालू होने से लोड 1500 एंपीयर के ऊपर पहुंचने लगी है। इससे केबल गर्म होकर जल रही है। आलम यह है कि बिजली निगम के कर्मचारी एक बार केबल जोड़कर जाता है और बाद में उसी स्थान पर फिर से केबल जलकर फाल्ट हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में लोगों द्वारा पंखे और एसी ज्यादा चलाए जाते हैं। इस कारण गर्मी के मौसम में लोड ज्यादा बढ़ जात है। वहीं गर्मी ज्यादा होने के कारण केबल भी बार-बार जल जाती हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में ज्यादा परेशानी होती है। उपभोक्ताओं की समस्या को प्राथमिकता से हल किया जाता है। जिस भी क्षेत्र से फोन आता है, कर्मचारियों को भेजकर फाल्ट ठीक करवा दिया जाता है। -श्यामबीर सैनी, एसई बिजली निगम जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed