फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Electoral Registration Officer reviews progress of Special Intensive Revision

Jind News: निर्वाचन पंजीयन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा

Fri, 19 Jun 2026 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Electoral Registration Officer reviews progress of Special Intensive Revision
फोटो 18जेएनडी21-विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा बैठक लेते हुए निर्वाचक पंजीयन अधिकारी
जींद। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने वीरवार को एडीसी कार्यालय के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक ली। इस दौरान दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संकलन कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ क्षेत्रों में वितरण एवं संकलन कार्य की गति अपेक्षित स्तर के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन

निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य में आवश्यक तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एएईआरओ एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ क्षेत्र में गणना प्रपत्रों का घर-घर जाकर युद्धस्तर पर वितरण सुनिश्चित करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीएलओ द्वारा प्रतिदिन न्यूनतम 20 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण किया जाए तथा प्रतिदिन की प्रगति बीएलओ एप्प पर नियमित रूप से अद्यतन की जाए, ताकि वितरण एवं संकलन का कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी ए ए ई आर ओ एवं सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्राधिकार में वितरण एवं संकलन कार्य की दैनिक समीक्षा करते हुए प्रभावी निगरानी बनाए रखें। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी परिवार अथवा पात्र मतदाता गणना प्रपत्र प्राप्त करने से वंचित न रहे। साथ ही वितरित किए गए गणना प्रपत्रों का संकलन भी समान गंभीरता एवं गति के साथ कराया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वितरण एवं संकलन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर कार्य में अनियमितता अथवा कोताही पाई जाती है तो संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजर अथवा एएईआरओ के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी स्वयं उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed