फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Election of deputy head of city council today, 31 councilors will participate

Jind News: नगर परिषद के उपप्रधान का चुनाव आज, 31 पार्षद लेंगे भाग

Thu, 08 Dec 2022 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Election of deputy head of city council today, 31 councilors will participate
जींद। नगर परिषद के उपप्रधान का चुनाव शुक्रवार को लघु सचिवालय की नई बिल्डिंग में होगा। इसके लिए पूरी चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सुबह 11 बजे से 11 बजकर 15 मिनट तक सभी सदस्यों की हाजिरी लगाई जाएगी। यदि कोरम पूरा हुआ तो एक बजे से लेकर दो बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद उपप्रधान की घोषणा कर दी जाएगी। उपप्रधान के लिए यह दूसरी बैठक होगी। इससे पहले नौ अगस्त को बैठक हुई थी जिसमें किसी भी सदस्य ने भाग नहीं लिया था। अब ठीक चार महीने बाद फिर से बैठक होगी। भाजपा संगठन किसी एक नाम को तय करने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी बनाए गए एसडीएम पंकज कुमार ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें सुबह 11 बजे से 11 बजकर 15 मिनट तक सभी सदस्यों की हाजिरी लगाई जाएगी। 11 बजकर 16 मिनट से 11 बजकर 45 तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो 12 बजकर 16 से एक बजे तक मतदान होगा। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। नगर परिषद के 31 सदस्य हैं। ऐसे में उपप्रधान के लिए 16 सदस्यों का होना जरूरी है। सूत्रों के अनुसार उपप्रधान के लिए मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि सभी पार्षद भाजपा समर्थित ही हैं। उपप्रधान के लिए कांग्रेस या अन्य किसी पार्टी की तरफ से कोई जोड़तोड़ की कोशिश नहीं की जा रही है। मुकाबला केवल भाजपा समर्थित पार्षदों के बीच ही है। इसलिए संगठन जिसका नाम लेगा, वहीं उपप्रधान बनेगा।
विज्ञापन

बॉक्स
उपप्रधान के लिए महिला का ही नाम आगे
उपप्रधान के लिए भाजपा संगठन की लगभग सहमति बन चुकी है। इसमें केवल एक या दो ही नाम हैं। उपप्रधान के लिए भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के नजदीकी गुलशन आहुजा की पत्नी वार्ड नौ से पार्षद ममता आहूजा उपप्रधान पद की दौड़ में बताई जा रही हैं। विधायक का उन्हें समर्थन होने के चलते गुप्त रूप से उनके नाम सहमति के लिए कुछ पार्षदों की बैठकें भी हो चुकी हैं। वहीं वार्ड आठ से गुलशन परुथी, वार्ड 12 से राकेश कुमार, वार्ड 26 से सियाराम गोयल, वार्ड 15 से प्रदीप सिगरोहा, वार्ड 11 से हरिश अरोड़ा के नाम भी संभावितों में लिए जा रहे हैं। हालांकि खुलकर अभी तक किसी ने भी खुद को उप प्रधान का दावेदार नहीं बताया है, लेकिन अंदरखाने उप प्रधान बनने के लिए पार्षदों से संपर्क कर समर्थन जुटाने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
नगर परिषद उपप्रधान का चुनाव शुक्रवार को होगा। सभी तैयारियां कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे सभी उपस्थित सदस्यों की हाजिरी लगाई जाएगी। उसके बाद 11.45 बजे तक नामांकन होगा, 12 बजे तक नामांकनों की जांच होगी, एक बजे जरूरत पड़ी तो चुनाव करवाया जाएगा।-सुशील कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed