फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   elders to submit the first form for making old age pension

बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए पहुंचे बुजुर्गों ने पहले फार्म जमा करने के लिए की धक्कामुक्की

Sat, 04 Jan 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
elders to submit the first form for making old age pension
बुढापा पेंशन के लिए आयु जांच करवाने के लिए पहुंचे बुजुर्गों ने धक्कामुक्की शुरू कर दी। - फोटो : Jind
जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को लघु सचिवालय में दूसरा आयु जांच शिविर लगाया गया। इसमें क्षेत्र के 830 बुजुर्गों ने अपना पंजीकरण करवाया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह के भीतर लोगों के आवेदनों की रिपोर्ट डॉक्टरों की जांच के बाद दी जाएगी। शुक्रवार को सिर्फ आवेदन लेकर बुजुर्ग लोगों की उम्र संबंधी जांच डॉक्टरों ने की। डॉ. हिमांशु और डॉ. राजेश ने उम्र की जांच की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह शिविर ऐसे बुजुर्गों के लिए लगाए जा रहे हैं, जिसके पास अपनी उम्र से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं है। वह सरकार की पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इससे पहले छह दिसंबर 2019 को यह शिविर लगाया गया था। जिसमें 602 लोगों ने पंजीकरण करवाया था। पंजीकरण करवाने पहुंचे लोगों की भीड़ को कम करने के लिए विभाग द्वारा लघु सचिवालय के पार्क में ही आवेदन लिए गए, लेकिन यहां पर बुजुर्गों को इस बात को लेकर होड़ दिखाई दी कि उनका काम सबसे पहले बन जाए, जिसकी वजह से विभाग की टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुरू में तो कर्मचारी सही तरीके से लोगों के फार्म लेकर नंबर लगा रहे थे। जब लोगों की भीड़ अनियंत्रित हो गई तो पुलिस को बुलाना पड़ा। लोगों के आवेदन को कूड़ा एकत्रित करने की तरह लिया गया। कर्मचारी लोगों के फार्मों की गठड़ी बांधकर ले जाते दिखाई दिए। वहीं पेंशन के लिए मेडिकल करवाने पहुंचे रामकुमार, सेवा, महाबीर, किताब सिंह, होशियार सिंह ने बताया कि विभाग को लोगों की भीड़ को देखते हुए यहां कई डेस्क लगाने चाहिए, ताकि लोगों के बीच अपना नंबर लगवाने के लिए धक्कामुक्की न हो। यहां सिर्फ दो कर्मचारी लोगों के आवेदनों पर नंबर लगा रहे थे, जोकि लोगों की संख्या को देखते हुए बहुत कम है।
विज्ञापन

58 साल के लोग भी मेडिकल के लिए पहुंचे
बुजुर्ग लोगों की इस भीड़ में कुछ ऐसे भी महिला और पुरुष थे जो अपने आपको 55 व 58 साल का बता रहे थे। उनका कहना था कि सरकार के मंत्रियों ने चुनाव से पहले कहा था कि पेंशन के लिए 55 साल की महिलाएं व 58 साल के व्यक्ति भी पेंशन बनवा सकेंगे। लेकिन यहां जब अन्य लोगों ने बताया कि सरकार ने अभी तक यह वादा पूरा नहीं किया गया है तो वे निराश दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed