फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Elderly woman dies due to head-on wall in fights

लड़ाई-झगड़े में दीवार पर सिर लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

Sun, 07 Feb 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies due to head-on wall in fights
मृतका इंद्रा। - फोटो : Jind
हकीकत नगर में रविवार देर शाम छह बजे लड़ाई-झगड़े में एक महिला का सिर दीवार से लग गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर उसके पड़ोसी मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल महिला के शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार शाम को लगभग छह बजे हकीकत नगर निवासी राकेश अपनी मां इंद्रा के साथ घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसके पड़ोसी पंकज तथा उसकी मां सुमन उनसे किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगे। पहले दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई, लेकिन मामला धीरे-धीरे हाथापाई तक पहुंच गया। राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पंकज तथा सुमन ने उसकी मां 67 वर्षीय इंद्रा देवी को धक्का मारा, जिससे उसकी मां का सिर दीवार के साथ टकरा गया। दीवार में टकराने से उसकी मां का सिर फट गया। वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। इसी दौरान दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। राकेश ने कहा कि वह मां को लेकर नागरिक अस्पताल में लेकर गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि हकीकत नगर में झगड़े में एक महिला की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। डॉ. सुनील ने कहा कि पुलिस ने फिलहाल मृतका के बेटे राकेश की शिकायत पर पड़ोसी पंकज व उसकी मां सुमन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। डॉ. सुनील ने कहा कि शराब के नशे को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है। फिलहाल जांच के बाद ही इसमें आगे कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed