{"_id":"619a8aa6f3372b120f107d27","slug":"elderly-race-competition-will-be-held-on-24th-on-khatkar-toll-jind-news-rtk630513173","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटकड़ टोल पर 24 को होगी बुजुर्गों की दौड़ प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटकड़ टोल पर 24 को होगी बुजुर्गों की दौड़ प्रतियोगिता
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते किसान नेता। संवाद
- फोटो : Jind
उचाना। खटकड़ टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसान किसी भी सूरत में धरना समाप्त करने के मूड में नहीं हैं। धरना समाप्त करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से जो आदेश आएगा, उसके आधार पर ही फैसला लिया जाएगा। वहीं, सर छोटूराम की जयंती पर 24 नवंबर को बुजुर्गों की खटकड़ टोल पर दौड़ प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य कैप्टन भूपेंद्र सिंह जागलान एवं खेड़ा खाप प्रधान सतबीर पहलवान बरसोला ने कहा कि खटकड़ टोल प्लाजा पर लगातार धरना जारी रहेगा। जब तक संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से कोई आदेश नहीं आता, धरना जारी रहेगा। इसके अलावा यदि आंदोलन को बढ़ाने के लिए कोई आदेश मिला तो वह आंदोलन को बढ़ाने का भी काम करेंगे। कृषि कानून वापस होने की घोषणा के बाद धरने पर किसानों की संख्या बढ़ रही है। हर रोज किसान यहां पूरे जोश व उत्साह के साथ खुशी मना रहे हैं। अभी तक एक भी किसान के मन में यह नहीं आया है कि धरना समाप्त कर दें। सभी का एक ही मत है कि जब तक संयुक्त किसान मोर्चा कोई फैसला नहीं ले लेता, तब तक धरना जारी रहेगा।
छोटूराम जयंती पर होगी प्रतियोगिता
सर छोटूराम की जयंती पर 24 नवंबर को 65 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों की खटकड़ टोल पर चल रहे किसानों के धरने पर दौड़ प्रतियोगिता करवाई जाएगी। खेड़ा खाप प्रधान सतबीर पहलवान बरसोला ने बताया कि जो भी बुजुर्ग इस दौड़ में हिस्सा लेंगे, वह अपना आधार कार्ड साथ लेकर आएंगे। दौड़ के बाद पांच देशी घी के पीपों का हलवा बनाकर बांटा जाएगा। प्रथम आने वाले बुजुर्ग को कंबल, पगड़ी, डोगा एवं एक किलो चव्यनप्राश, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर आने वाले को चादर, पगड़ी, डोगा एवं एक किलो चव्यनप्राश दिया जाएगा।