फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Elderly person walking on foot dies due to unknown vehicle

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे बुजुर्ग की मौत

Fri, 16 Oct 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Elderly person walking on foot dies due to unknown vehicle
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : Jind
अलेवा व हसनपुर गांव के मध्य स्थित एक ढाबे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से खरकरामजी गांव के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। खरकरामजी गांव निवासी शेरा (63) वीरवार को गांव से हसनपुर रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह देर सायं एक ढाबे के पास से पैदल जा रहा था तो अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को नागरिक अस्पताल लेकर गई, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित तक दिया। पुलिस को दी शिकायत में प्रकाश ने बताया कि उसका भाई शेरा हसनपुर जा रहा था। अलेवा-हसनपुर के बीच किसी वाहन चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अलेवा थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed