फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Elderly Man's Body Found in Drain; Suicide Suspected via Ingestion of Poison

Jind News: बुजुर्ग का नाली में मिला शव, जहर निगलकर आत्महत्या की आशंका

Sun, 29 Mar 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Elderly Man's Body Found in Drain; Suicide Suspected via Ingestion of Poison
जींद। लुदाना में 20 मार्च से लापता बुजुर्ग जगबीर (60) का शव रविवार को हेचरी के पास नाली में मिला। वह कई दिनों से पारिवारिक मामले से परेशान चल रहे थे। पुलिस के अनुसार, अंदेशा है कि जहरीला पदार्थ निगलकर उन्होंने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जगबीर ने बेटी और बेटे की शादी मिर्चपुर गांव की थी। पिछले दिनों किन्हीं कारणों से दोनों परिवार में मनमुटाव हो गया। इसके बाद वह बेटी को घर ले आए और पुत्रवधु को भी उनके परिजन ले गए। उन्होंने मिर्चपुर जाकर बात भी की लेकिन मामला सिरे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

इसके बाद वह 20 मार्च को घर से बिना बताए चले गए। 21 मार्च को परिजन शिकायत लेकर लुदाना चौकी पहुंचे और पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस को गांव के पास स्थित एक हेचरी के पास नाली में शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। अंदेशा है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। -विजेंद्र सिंह, प्रभारी, पुलिस चौकी लुदाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed