{"_id":"66490c9bed560aa1a0080fb4","slug":"elder-brothers-life-taken-in-mutual-dispute-jind-news-c-199-1-sroh1007-117294-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आपसी विवाद में बड़े भाई की ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आपसी विवाद में बड़े भाई की ली जान
Sun, 19 May 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 19 May 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
18जेएनडी22: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। संवाद
जींद। गांव लोधर में झगड़े के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलने के बाद उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। हत्या के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।
गांव लोधर निवासी सुनील शराब पीने का आदी था। उसका अक्सर अपने बड़े भाई संदीप (45) के साथ झगड़ा होता रहता था। शनिवार को भी किसी बात पर लेकर दोनों भाई आपस में भिड़ गए। इस दौरान सुनील ने संदीप पर डंडे और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। परिजन संदीप को लेकर अस्पताल गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की हत्या की सूचना मिलने के बाद उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। हत्या की सूचना मिलने के बाद डीएसपी भी मौके पर पहुंच गए।
उचाना थाना प्रभारी पवन ने बताया कि दोनों भाइयों ने खेत में मकान बनाया हुआ है। दो-तीन दिन पहले भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। शनिवार को फिर से उनमें झगड़ा हो गया, जिसमें संदीप की जान चली गई। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमें बना दी गई हैं।