फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   elder brother used to haras family by drink alcohol, younger brother murdered with friend

बड़ा भाई शराब पीकर परिवार को करता था परेशान, छोटे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या

Thu, 09 Jan 2020 06:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
elder brother used to haras family by drink alcohol, younger brother murdered with friend
गांव बड़ौद में डैंचे के खेत में 29 जून 2019 को मिले युवक के शव का मामला सफीदों पुलिस ने सुलझा लिया है। सदर थाना पुलिस ने मामले में मृतक सतपाल (35) के छोटे भाई अमित (30) और उसके दोस्त नवीन (30) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई छतरपाल ने कहा कि अमित ने पूछताछ में बताया है कि भाई सतपाल नशे का आदी था। वे भाई की आदतों से तंग आ चुके थे। क्योंकि भाई शराब पीकर पूरे परिवार को परेशान करता था। इसके बाद अमित ने अपने दोस्त सतपाल के साथ मिलकर सतपाल की हत्या करने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने कबूल लिया है कि उन्होंने पहले सतपाल को गांव गांगोली में अमित के खेत में शराब पिलाई और उसके बाद रस्सी से उसका गला घोटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को गाड़ी में डालकर गांव गांगोली से करीब 26 किलोमीटर दूर गांव बड़ौद के पूर्व सरपंच रोहताश के खेत में फेंक दिए। खेत मालिक जब 29 जून 2019 को अपने डैंचे के खेत को ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था तो उसकी नजर शव पर पड़ी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर शव का निरीक्षण किया। मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच रोहताश की शिकायत पर हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोपों में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान शव की पहचान गांव गांगोली निवासी सतपाल के रूप में हुई थी। अब छह माह बीत जाने के बाद सदर थाना पुलिस ने मामला हल कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सतपाल की हत्या के मामले में उसके भाई अमित व दोस्त नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी व अन्य सामान बरामद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मबीर, सदर थाना प्रभारी, सफीदों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed