फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eight sports nurseries will open, trial formalities will have to be completed today

Jind News: खुलेंगी आठ खेल नर्सरियां, आज पूरी करनी होगी ट्रायल की औपचारिकता

Tue, 31 Oct 2023 09:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 31 Oct 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
Eight sports nurseries will open, trial formalities will have to be completed today
जींद। खेल विभाग निदेशालय ने जिले में आठ खेल नर्सरियों को अलॉट कर दिया है। एक नवंबर तक खेल नर्सरियों को ट्रायल की औपचारिकता पूरी करनी होगी। यह नर्सरी नेटबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, आर्चरी, कबड्डी और कुश्ती खेल की हैं। इन नर्सरियों के शुरू होने से खिलाड़ी अलग-अलग खेलों का प्रशिक्षण ले सकेंगे। इन खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण लेने से पहले खिलाड़ी का पहले ट्रायल लिया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार खिलाड़ी को खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेल विभाग ने नर्सरियों में ट्रायल को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रत्येक खेल नर्सरी में 25-25 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, निजी खेल नर्सरियां प्रशिक्षक को अनुबंध के आधार पर रख सकेंगी। प्रशिक्षक का मानदेय 20 से 25 हजार रुपये होगा लेकिन प्रशिक्षकों के प्रति खेल विभाग उत्तरदायी नहीं होगा। प्रशिक्षक की योग्यता पुराने नियमों के अनुसार ही रहेगी। इनमें एनआइएस पटियाला से डिप्लोमा होल्डर होने पर 25 हजार, एनआईएस सर्टिफिकेट, एमपीईडी, शिक्षा डीपीईडी सहित जूनियर इंटरनेशनल मेडलिस्ट को 20 हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित किया गया है। खेल विभाग की ओर से खेल नर्सरी की ग्रेडिंग के नियम तय किए गए हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर के दस अंक, प्रशिक्षु की हाजिरी के दस अंक और खेल उपलब्धि के 12 अंक दिए गए हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

खेलों की यहां-यहां अलॉट हुई नर्सरी

-राजीव गांधी खेल परिसर करसिंधु-हैंडबॉल, लड़के
-राजीव गांधी खेल परिसर नंदगढ़-नेटबॉल, लड़कियां
-राजकीय हाई स्कूल बीबीपुर-हैंडबॉल, लड़कियां

-राजकीय हाई स्कूल डूमरखा-फुटबॉल, लड़के
-डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जींद-बास्केटबॉल, लड़कियां
-एफएस कान्वेंट स्कूल पिल्लूखेड़ा-आर्चरी, लड़के व लड़कियां
-नौ गामा स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन वेलफेयर-कबड्डी, लड़के
-गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल जींद-कुश्ती-लड़कियां

वर्जन

जिले में आठ खेल नर्सरियां अलॉट हुई हैं। खेल नर्सरियों में हैंडबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, आर्चरी व कबड्डी खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आठ नर्सरियों में से चार खेल नर्सरियों में लड़कियां, तीन में लड़के और एक नर्सरी में लड़के और लड़कियां दोनों प्रशिक्षण ले सकते हैं। एक नवंबर तक खेल नर्सरियों को ट्रायल की औपचारिकता पूरी करनी होगी।
विज्ञापन


--कुलदीप सिंह, जिला खेल अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed