{"_id":"6945a5a2d2e663013302df17","slug":"eight-lakh-rupees-were-taken-on-the-pretext-of-getting-a-job-at-rohtak-pgi-and-a-fake-joining-letter-was-handed-over-jind-news-c-199-1-sroh1006-145655-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रोहतक पीजीआई में नौकरी लगवाने के नाम लिए आठ लाख रुपये, थमा दिया फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रोहतक पीजीआई में नौकरी लगवाने के नाम लिए आठ लाख रुपये, थमा दिया फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सफीदों क्षेत्र के एक व्यक्ति से रोहतक पीजीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
भागखेड़ा निवासी विनय ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में मोरखी गांव के राजेश शर्मा से सरकारी नौकरी लगवाने के लिए बात की थी। फिर राजेश शर्मा ने उनको पिंडारा निवासी कृष्ण से मिलवाया और कृष्ण ने बताया कि उसके रिश्तेदार नरवाना निवासी सोहनलाल उर्फ सोनू की पीजीआई रोहतक में जान-पहचान है।
वह पीजीआई में कंप्यूटर असिस्टेंट की नौकरी लगवा देगा, जिसकी एवज में आठ लाख रुपये देने होंगे। उन्होंने कृष्ण को आठ लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उन्हें फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर थमा दिया गया। उनसे अपने पैसे वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। पुलिस ने मामले में कृष्ण और सोहनलाल उर्फ सोनू के खिलाफ धोखाधड़ी करने राशि हड़पने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।