फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eight lakh rupees and gold and silver jewelery stolen

Jind News: आठ लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी

Tue, 22 Oct 2024 03:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh rupees and gold and silver jewelery stolen
जींद। सेक्टर 9 स्थित मकान से सोने-चांदी के जेवरात और आठ लाख रुपये चोरी हो गए। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 9 निवासी जसबीर खर्ब ने कहा कि वह मिलिट्री से रिटायर्ड है। 20 अक्तूबर को उनका बेटा व पत्नी शाम के समय रिश्तेदारी में चले गए थे। रात करीब 8 बजे खाना खाकर वह ड्यूटी पर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब पांच बजे जब वह लौटकर आया तो देखा कि उनके मकान का मेन गेट खुला पड़ा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। उस समय उसने पत्नी व बेटे को फोन करके बुलाया। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो सोने की चेन, सोने के कड़े, छह सोने की अंगूठी, दो लॉकेट चेन, झुमके, दो कड़े, पांच जोड़ी कान की बाली, एक गलसरी, टॉप्स और करीब एक से डेढ़ किलो चांदी के जेवरात व आठ लाख रुपये चोरी मिले। एसआई जोगेंद्र सिंह ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed