{"_id":"6ae8f1c39c282d492c0d13a9","slug":"eight-farmers-acquitted-in-the-case-of-showing-black-flags-and-disrupting-toll-jind-news-c-17-1-rtk1052-948646-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: काले झंडे दिखाने और टोल बाधित करने के मामले में आठ किसान बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: काले झंडे दिखाने और टोल बाधित करने के मामले में आठ किसान बरी
विज्ञापन
जींद। तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने और खटकड़ टोल बाधित करने के मामले में नरवाना अदालत ने आठ किसानों को बरी कर दिया है। सोमवार को अदालत के फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिली।
बरी होने वाले किसानों में सतबीर पहलवान, नरेंद्र गतौली, प्रदीप सिहाग जुलाना, कविता खरकरामजी, प्रियंका खरकरामजी, सुशील नरवाल चांदपुर, संदीप बड़ौदा और ओमप्रकाश शादीपुर शामिल हैं।
सतबीर पहलवान ने बताया कि 23 मार्च 2022 को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उचाना में मैराथन का आयोजन करवाया था। इस दौरान उन्हें काले झंडे दिखाने के आरोप में पुलिस ने कई किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद से मामला नरवाना अदालत में विचाराधीन था।
विज्ञापन
सतबीर पहलवान के अनुसार, उन्होंने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह काले झंडे दिखाने की घटना में शामिल नहीं थे। इसके बावजूद पुलिस ने उनका नाम एफआईआर में शामिल कर दिया था। उन्होंने अदालत के समक्ष घटना के समय की तस्वीरें देखने की मांग की। उनके अनुसार, तस्वीरों में उनकी मौके पर मौजूदगी नहीं दिखाई दी। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने आठों किसानों को बरी कर दिया।