{"_id":"663942b98060deee7a0c8ec7","slug":"eight-accused-of-attack-with-sharp-weapons-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1009-116702-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तेजधार हथियारों से हमला करने के आठ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तेजधार हथियारों से हमला करने के आठ आरोपी गिरफ्तार
Tue, 07 May 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 07 May 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
06जेएनडी22: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। सेक्टर आठ में तेजधार हथियार से हमला कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा कॉलोनी निवासी सोनू रेढू ने बताया कि वह अपने सेक्टर 8 में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वाले फ्लैट में साथियों के साथ गया हुआ था। वहां पर अपने किसी काम के चलते बैठा था। इस दौरान उसके पास विजयनगर निवासी सुरेंद्र उर्फ बिंद्र ने फोन कर मिलने के लिए कहा तो कुछ समय बाद वह सुरेंद्र उर्फ बिंद्री के साथ वहां पर आ गया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद फिर से वह अपने साथियों को लेकर आया और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। सोनू ने आरोप लगाया कि विजय नगर निवासी अशोक लोहान, सुरेंद्र उर्फ बिंद्री, राजपुरा भैण निवासी आशीष उर्फ काला, खरावड़ निवासी पवन, अर्बन एस्टेट निवासी सुरेंद्र, विजय नगर निवासी संदीप, बराह खुर्द निवासी अजमेर के अलावा 12 अन्य युवक और थे। इस दौरान पुलिस को सूचित किया गया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनको आरोपियों के चंगुल से बचाया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस के सामने भी जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोनू रेढू की शिकायत पर आठ युवकों को नामजद कर 12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विजय नगर निवासी अशोक लोहान, सुरेंद्र सिंह उर्फ बिंद्री, संदीप व पवन, राजपुरा भैण निवासी आशीष उर्फ काला, खरावड़ निवासी पवन, अर्बन एस्टेट निवासी सुरेंद्र व बराह खुर्द निवासी अजमेर के रूप में हुई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।