फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eicher Canter collided with Dial 112

Jind News: आइसर कैंटर ने डायल 112 को मारी टक्कर

Mon, 25 Aug 2025 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Eicher Canter collided with Dial 112
नरवाना बस अड्डे के पास की घटना, दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जींद। शहर नरवाना में रविवार देर शाम को डायल 112 की गाड़ी को आइसर कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें बैठे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। शहर थाना पुलिस ने कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रविवार देर शाम पुलिस की डायल 112 गाड़ी बस स्टैंड के पास से गुजर रही थी। इसमें एएसआई सुरेश और अन्य पुलिसकर्मी माैजूद थे। बारिश भी हो रही थी। उसी दौरान पीछे से आइसर कैंटर आया और उसने डायल 112 की गाड़ी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

कैंटर का अगला हिस्सा लगने से डायल 112 क्षतिग्रस्त हो गई। जब तक कर्मचारी बाहर निकल कर कैंटर वाले की तरफ जाने लगे तो कैंटर चालक तेज रफ्तार से अपनी गाड़ी को जींद की तरफ भगा कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना पुलिस और कंट्रोल रूम को दी गई। शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जांच अधिकारी सोनू ने कहा कि अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed