{"_id":"6797d1897d415b871f05debe","slug":"efforts-to-provide-all-testing-facilities-under-one-roof-in-civil-hospital-started-jind-news-c-199-1-sroh1009-129068-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल में एक ही छत के नीचे सभी जांच सुविधाओं को उपलब्ध करवाने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल में एक ही छत के नीचे सभी जांच सुविधाओं को उपलब्ध करवाने की कवायद शुरू
विज्ञापन
27जेएनडी34: नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में चल रही लैब के बाहर मरीजों की लगी भीड़। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी तरह की जांच की सुविधाएं मिले। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने काम शुरू कर दिया है। सोमवार को लैब के उपर बने तीसरे तल की जगह को चिन्हित किया गया। इस समय लैब में सामान्य जांच, एचआईवी एड्स, टीबी जैसी गंभीर बीमारियों की जांच पुराने भवन के आगे स्थित लैब के अलग-अलग कमरों में किए जा रहे हैं। अब सभी तरह की जांच एक ही छत के नीचे शुरू करने की कवायद शुरू हुई है।
कोरोना के समय में जांच को लेकर तैयार की गई आरटीपीसीआर लैब उचाना में चलाई गई थी। अब उचाना की इस लैब को भी जींद अस्पताल लाने के लिए काम शुरू किया गया है। उचाना आरटीपीसीआर लैब प्रभारी डाॅ. जेके मान ने अस्पताल में जगह का निरीक्षण किया और लैब के ऊपर तीसरे तल पर जगह को देखा। इसकी रिपोर्ट तैयार कर दी गई है। फिलहाल वहां रिकार्ड रूम समेत कई अन्य कमरें हैं। अगर सब कुछ ठीक रहता है और रेनोवेशन के बाद जल्द ही उचाना आरटीपीसीआर लैब को यहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
डीजी हेल्थ ने दिए हैं अस्पताल प्रशासन को लैब विस्तार करने के निर्देश
नागरिक अस्पताल में आने वाले लोगों के सभी तरह के टैस्ट एक ही छत के नीचे उपलब्ध हों, इसके लिए डीजी हैल्थ ने लैब विस्तार को लेकर जींद स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए। वीसी में डीजी हैल्थ ने निर्देश दिए कि उचाना की लैब को भी जींद लाया जाए ताकि एक ही लैब में सभी तरह के टैस्ट हों। जिस पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने आदेशों की पालना करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इस समय अस्पताल के पुराने भवन में डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटिड पब्लिक हैल्थ लैबोरेटरी लैब चलाई जा रही है, हालांकि लैब में इस समय नॉर्मल बीमारियों से संबंधित टैस्ट, एचआईवी, टीबी, मलेरिया टैस्ट लैब के अलग-अलग कमरों में किए जा रहे हैं। इसके अलावा उचाना स्थित लैब में हैपेटाइटिस बी, कोरोना के सैंपल भेजे जाते हैं। इससे इन बीमारियों से संबंधित मरीजों व तीमारदारों को अलग-अलग जगहों पर जाकर जांच करवाने पड़ रहे हैं और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बाक्स
लैब के ऊपर तीसरे तल पर आरटीपीसीआर लैब को चलाया जा सकता है
उचाना से आरटीपीसीआर लैब को जींद लाने के लिए जगह का निरीक्षण किया गया है। इस समय जहां लैब है। वहां आरटीपीसीआर लैब के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। लैब के ऊपर तीसरे तल पर आरटीपीसीआर लैब को चलाया जा सकता है, लेकिन यहां कुछ रेनोवेशन वर्क व कमरों को खाली करवाने की जरूरत है।
-डाॅ. जेके मान, आरटीपीसीआर, लैब प्रभारी उचाना
बाक्स
डीजी हेल्थ के निर्देशों पर लैब विस्तार का कार्य किया शुरू
डीजी हैल्थ द्वारा जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उस पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इस समय लैब विस्तार के लिए पीछे मलेरिया टैस्ट का कमरा, कोविड टैस्ट रूम को लैब से मिलाया गया है। उचाना लैब को यहां लाने के लिए अतिरिक्त जगह की आवश्यकता है। इसके लिए मंथन किया जा रहा है।
-डॉ. अजय चालिया, नागरिक अस्पताल, लैब प्रभारी