{"_id":"6779776f6cd0228a4802fd8f","slug":"efforts-to-open-jan-aushadhi-center-in-civil-hospital-intensified-jind-news-c-199-1-sroh1009-127949-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोलने के कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोलने के कवायद तेज
विज्ञापन
04जेएनडी12: फिजिकल निरीक्षण करते हुए पीडब्लयूडी विभाग के जेई व डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला।
जींद। नागरिक अस्पताल में आने वाले लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध करवाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला जाना है। मरीजों को जल्द से जल्द जन औषधि केंद्र की सुविधा मिले। इसको लेकर शनिवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई पहुंचे और अस्पताल प्रशासन द्वारा शव गृह के नजदीक सीएससी के पास सुझाई गई 120 स्क्वेयर फीट की खाली पड़ी दो दुकानों का फिजिकल निरीक्षण किया। उनके साथ डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला भी साथ रहे।
अब फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा बजट अस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा जाएगा, ताकि जल्द से जल्द बजट मिलने पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा काम शुरू करवाया जा सके। नागरिक अस्पताल पीएमओ कार्यालय द्वारा जन औषधि केंद्र खोले जाने को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता को पत्र लिखा गया था।
बाक्स
जन औषधि केंद्र में जेनेरिक दवा ब्रांडेड दवाओं से सस्ती उपलब्ध होंगी : डाॅ. भोला
नागरिक अस्पताल में खुलने वाले जन औषधि केंद्र में जेनेरिक दवा ब्रांडेड दवाओं से सस्ती उपलब्ध होंगी, क्योंकि जेनेरिक दवाएं सीधे खरीदार तक पहुंचती हैं। सरकार द्वारा इन दवाओं की कीमत खुद तय की जाती है। पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई ने अस्पताल पहुंच कर फिजिकल निरीक्षण किया है। अब बजट की मांग विभाग से की जाएगी, ताकि यहां जन औषधि केंद्र खुलवाया जा सके।
विज्ञापन
-डॉ. राजेश भोला डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।