फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Effective waste management was evaluated

Jind News: कचरे के प्रभावी प्रबंधन का हुआ मूल्यांकन

Sun, 16 Feb 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 16 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Effective waste management was evaluated
15जेएनडी01-राजकीय महाविद्यालय में हुई ऑडिट में शामिल निरीक्षक व अन्य स्टाफ सदस्य। स्रोत कॉलेज - फोटो : mathura
जींद। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्रीन ऑडिट का आयोजन किया गया। राजकीय महाविद्यालय नारनौंद से रिटायर्ड प्राचार्य डॉ. देवेंद्र लाठर, प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय जींद से डॉ. संजय अरोड़ा और राजकीय महाविद्यालय जुलाना से डॉ. विजेंद्र कुमार को निरीक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया। ऑडिट के दौरान महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं जैसे जल संरक्षण, ऊर्जा की बचत, कचरे के प्रभावी प्रबंधन और हरियाली को बढ़ावा देने का मूल्यांकन किया गया। निरीक्षकों ने संस्थान के पर्यावरण हितैषी प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों को और अधिक सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्राचार्य ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर अंजना धवन, पुष्पा, सविता, ममता, कमलेश, वीरेंद्र, भगवान दास, शिव कुमार, राजकमल, मनोज चहल, पूनम, रेणू और मंजीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed