फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Education to be Evaluated Using Digital Technology; Training Camp to be Held on May 4 and 5.

Jind News: डिजिटल तकनीक से होगा शिक्षा का मूल्यांकन, 4 व 5 मई को लगेगा प्रशिक्षण शिविर

Fri, 01 May 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Education to be Evaluated Using Digital Technology; Training Camp to be Held on May 4 and 5.
01जेएनडी18: एफएलएस अभियान की जानकारी देते हुए जिला समन्वयक राजेश व​​शिष्ठ और अन्य । स्रोत संस्थ
जींद। राज्य शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम ने प्रदेशभर में फाउंडेशनल लर्निंग सर्वे मूल्यांकन की तिथियों की घोषणा कर दी है।मूल्यांकन छह से आठ मई तक जिले के साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों में एक साथ आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


मूल्यांकन प्रक्रिया में एनसीईआरटी ने सभी फील्ड निरीक्षकों को टेबलेट उपलब्ध कराए हैं ताकि पूरी प्रक्रिया को डिजिटल, सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके।
जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने बताया कि सर्वे का मुख्य उद्देश्य तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों की बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षताओं का सटीक आकलन करना है।
विज्ञापन

अभियान को सफल बनाने के लिए चार और पांच मई को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ईक्कस में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी फील्ड निरीक्षकों को डिजिटल उपकरणों के उपयोग और रिपोर्टिंग प्रणाली की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन की निगरानी के लिए एससीईआरटी ने प्रत्येक जिले में दो समन्वयक नियुक्त किए हैं। जींद जिले में डाइट ईक्कस से डॉ. राजेश सैनी और जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डॉ. राजेश सैनी ने बताया कि डाइट स्तर पर टेबलेट वितरण, केंद्रों की सूची और लॉजिस्टिक की सभी व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी दल भी गठित किए गए हैं।

राजेश वशिष्ठ ने कहा कि सर्वे के परिणामों के आधार पर ही भविष्य की शैक्षिक योजनाएं और सुधारात्मक कदम तय किए जाएंगे। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से इस प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed