फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ED raids Jind in Bharat Brand Scheme scam case

भारत ब्रांड योजना गड़बड़ी मामला: नरवाना और उचाना पहुंची ईडी, कई घरों में की छापेमारी

Fri, 23 May 2025 05:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 23 May 2025 05:11 PM IST
सार

जींद जिले के नरवाना और उचाना में ईडी ने कई घरों व प्रतिष्ठानों में शुक्रवार को छापेमारी की। । ईडी की टीम सुबह-सुबह पंजाब नंबर की प्राइवेट गाड़ियों में पहुंची। इस दौरान छापेमारी से संबंधित राइस मिल और गोदामों को बंद कर दिया गया। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
ED raids Jind in Bharat Brand Scheme scam case
जींद में ईडी की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नरवाना और उचाना में शुक्रवार सुबह ईडी ने कई फर्मों के घरों, ठिकानों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। यह छापेमारी भारत ब्रांड योजना गड़बड़ी मामले से जुड़ी हुई बताई जा रही है। नरवाना शहर में ईडी की टीम ने अलग-अलग तीन जगहों पर छापेमारी की। 

विज्ञापन


पंजाब नंबर की गाड़ियों में पहुंची थी ईडी की टीम

यह तीनों जगहें मुख्य रूप से राइस मिलरों और मेला मंडी के कुछ आढ़तियों से संबंधित बताई जा रही हैं। ईडी की टीम सुबह-सुबह पंजाब नंबर की प्राइवेट गाड़ियों में पहुंची।  इस दौरान छापेमारी से संबंधित राइस मिल और गोदामों को बंद कर दिया गया। वहीं, घरों में छापेमारी के दौरान घर के गेट को बंद कर दिया गया। इस दौरान घर के किसी भी सदस्य को घर के अंदर और बाहर जाने नहीं दिया गया। 
विज्ञापन




दस्तावेजों को खंगाल रही ईडी 

छापेमारी के दौरान घर के बाहर दो सीआरपीएफ के जवान खड़े किए गए थे। ईडी की छापेमारी भारत ब्रांड योजना में घोटाले से जुड़ी होने का अंदेशा जताया जा रहा है। ईडी की टीम मामले से संबंधित दस्तावेजों को खंगाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हरियाणा में ED की छापेमारी: फतेहाबाद के रतिया अनाज मंडी में पहुंची टीम, पूर्व प्रधान अमन जैन की दुकान पर जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed