फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Economically weaker children will get admission under RTE

Jind News: आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को आरटीई के तहत मिलेगा दाखिला

Wed, 03 Apr 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 03 Apr 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Economically weaker children will get admission under RTE
जींद। शिक्षा विभाग ने कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को आरटीई अर्थात शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत दाखिला देने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों को दाखिला दिलवाने के लिए 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद प्री नर्सरी से पहली कक्षा में मुफ्त दाखिला देने के लिए 18 अप्रैल को लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। इस ड्रॉ में नाम आने वाले विद्यार्थियों को 22 अप्रैल तक दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


जो विद्यार्थी ड्रॉ में नाम आने के बाद भी दाखिला नहीं लेंगे, उनकी बची हुई रिक्त सीटों पर 23 से 29 अप्रैल तक दूसरे बच्चों को दाखिला देकर सीटों को भरा जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में आरटीई नियम-2011 के तहत नर्सरी से पहली कक्षा तक के विद्यार्थियों को कक्षावार 25 प्रतिशत सीटों पर मुफ्त दाखिले दिए जाते हैं। इसमें 1.80 लाख रुपये से कम आमदनी वाले परिवारों के बच्चों को दाखिला मिलता है। इस योजना में अभिभावक उसी स्कूल में आवेदन कर सकते हैं, जिनकी घर से दूरी एक किलोमीटर है। आरटीई के तहत दाखिला लेने के लिए परिवार की सालाना आमदनी एक लाख 80 हजार से कम का प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र, बीपीएल कार्ड है तो उसकी कॉपी, बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र, फोटो एवं परिजनों का फोन नंबर अनिवार्य है। इन दस्तावेजों की जांच के बाद ही विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन


दाखिले की आयु सीमा

कक्षा का स्तर 31 मार्च 2024 तक आयु सीमा

प्री नर्सरी में 3 से साढ़े पांच साल

प्री प्राइमरी, यूकेजी में चार से साढ़े छह साल

कक्षा प्रथम में पांच वर्ष छह मास से अधिक

15 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

आरटीई के तहत दाखिला लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र अभिभावक 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात 18 अप्रैल को पहला ड्रॉ निकाला जाएगा। जिसके बाद पहले ड्रॉ में शामिल बच्चों के 22 अप्रैल तक दाखिले दिए जाएंगे। -सुमित्रा देवी जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed