फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Easterly winds bring a change in weather; light drizzle likely... temperatures also drop.

Jind News: पूर्वी हवा ने बदला मौसम, बूंदाबांदी की संभावना...तापमान भी गिरा

Thu, 28 May 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Easterly winds bring a change in weather; light drizzle likely... temperatures also drop.
28जेएनडी11-शहर के व्यस्तम गोहाना रोड से गर्मी में गुजरती लड़कियां। संवाद
जींद। जिले में वीरवार सुबह से पूर्वी हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को सुबह से राहत महसूस हुई। आसमान में हल्के बादल छाए रहने और हवा की दिशा बदलने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

वीरवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बुधवार को तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया था। अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में गिरावट आने और आंधी हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सुबह के समय चली ठंडी पूर्वी हवा के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही पहले के मुकाबले ज्यादा रही। पिछले दिनों तेज धूप और लू के कारण दोपहर के समय बाजार लगभग सूने हो रहे थे लेकिन वीरवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना बनी हुई है। जिले में भी आंशिक बादलवाई के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। यदि आगामी दिनों में बारिश होती है तो तापमान में तीन से चार डिग्री तक और गिरावट आ जाएगी।
वहीं डॉक्टरों ने मौसम में बदलाव के बावजूद लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती भी लगातार की जा रही है। हर दो घंटे बाद अघोषित लगाया जा रहा है। यह हाल गांव ही नहीं शहर में भी हो रहा है।

ऐसे रहेगा तापमान
तारीख-न्यूनतम-अधिकतम
29 मई-24-36 डिग्री
30 मई-24-33 डिग्री
31 मई-25-35 डिग्री
01 जून-27-37 डिग्री
02 जून-28-39 डिग्री
03 जून-27-39 डिग्री
वर्जन
बारिश होने की संभावना है। बारिश खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। खासकर धान, ग्वार, बाजरा, मूंग फसल की तैयारी कर रहे किसानों को इसका लाभ मिलेगा। अगेती कपास की फसल के लिए भी बारिश फायदेमंद होगी। -डॉ. गिरीश नागपाल, कृषि उपनिदेशक, जींद

हर दो घंटे में लग रहे अघोषित कट
जिले में बिजली खपत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वीरवार को यह आंकड़ा 84 लाख के पार हो गया। वहीं हर दो घंटे में अघोषित कट लग रहे हैं। वीरवार को निगम सर्कल में शिकायतों की संख्या 150 से ऊपर पहुंच गई। बिजली कटों ने लोगों को खासा परेशान किया। रात के समय भी 30 से 45 मिनट के घोषित कट लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed