फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   E-rickshaw overturns after colliding with tractor, 8 girl students and driver injured

Jind News: ट्रैक्टर की टक्कर से पलट गया ई-रिक्शा, 8 छात्राएं व चालक घायलर

Sat, 13 Jul 2024 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 13 Jul 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns after colliding with tractor, 8 girl students and driver injured
12जेएनडी34: घायल ई-रिक्शा चालक को नागरिक अस्पताल से ले जाते हुए परिजन। संवाद
सफीदों। असंध रोड स्थित खेड़ा खेमावती गांव के पास ट्रैक्टर चालक ने ई-रिक्शा को टक्कर दे मारी। इसमें ई-रिक्शा पलट गया और उसमें बैठीं आठ स्कूली छात्राएं व रिक्शा चालक नीचे दब गए। आननफानन में आसपास खेतों में धान रोप रही महिलाएं मौके पर पहुंची और ई-रिक्शा को सीधा करके उसके नीचे दबी छात्राओं व चालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन

ये छात्राएं मलिकपुर गांव से सफीदों के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने के लिए जा रही थीं। घायल छात्राओं में से तीन की पहचान रितु, रेनू व जन्नत निवासी मलिकपुर और ई-रिक्शा चालक की पहचान सिंगलपुरा कॉलोनी सफीदों निवासी रघुवीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायल छात्राओं व चालक को सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर छात्राओं को उपचार देकर छुट्टी दे दी गई और गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलिकपुर गांव से 11वीं कक्षा की छात्राएं ई-रिक्शा में बैठकर सफीदों के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने के लिए जा रही थी। जैसे ही उनकी ई-रिक्शा खेड़ा खेमावती गांव के नजदीक पहुंची तो पीछे से आए ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी।

बताया जाता है कि ट्रैक्टर के पीछे एक बड़ी हैरो बंधी हुई थी और उसमें तेज ध्वनि में गाने बज रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर ओवरटेक करके ई-रिक्शा के बराबर से गुजरा तो हैरो ई-रिक्शा में उलझ गई और ई-रिक्शा को पलट दिया। ई-रिक्शा के पलटते ही आसपास खेतों में धान लगा रही महिलाएं एकदम से दौड़कर मौके पर पहुंची और पलटी हुई ई रिक्शा को सीधा करके छात्राओं व ई-रिक्शा चालक को बाहर निकाला। सभी घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से छात्राओं को उपचार प्रदान करके छुट्टी दे दी गई और ई-रिक्शा चालक रघुबीर की हालात गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed