{"_id":"65cbcf0f02b8801957069744","slug":"e-rickshaw-hit-by-train-driver-dies-jind-news-c-199-1-sroh1006-112986-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रेन की चपेट में आया ई-रिक्शा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रेन की चपेट में आया ई-रिक्शा, चालक की मौत
Wed, 14 Feb 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
13जेएनडी17: नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन और पुलिस। संवाद
जींद। लोको कॉलोनी के पास बंद फाटक पर रात को ट्रैक के सहारे ई-रिक्शा निकाल रहे चालक की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान अपराही मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय शौकीन के रूप में हुई है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के खिलाफ 279, 304ए और रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शौकीन सोमवार रात में लोको कॉलोनी, वीटा प्लांट के पास दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर बंद फाटक के पास से ट्रैक के किनारे से ई-रिक्शा निकाल रहा था। इसी दौरान दिल्ली से बीकानेर जा रही रेलगाड़ी आ गई। वह उसकी चपेट में आ गया। ट्रेन से टकराने से ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और शौकीन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि शौकीन लोको कॉलोनी में सवारियों को छोड़ने के लिए गया था। लौटते समय शॉर्ट कट के चक्कर में बंद फाटक के पास ट्रैक के किनारे से ई-रिक्शा निकालनेे लगा तो ट्रेन की चपेट में आ गया। जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। ई-रिक्शा चालक के खिलाफ 279, 304ए और रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।