फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   E-girdawari of Rabi crop started in the state, this time 12.84 lakh registered farmers

Jind News: प्रदेश में रबी फसल की ई-गिरदावरी शुरू, इस बार 12.84 लाख पंजीकृत किसान

Sun, 09 Feb 2025 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
E-girdawari of Rabi crop started in the state, this time 12.84 lakh registered farmers
08जेएनडी04-खेतों में जाकर ई-गिरदावरी करती पटवारी आरती। संवाद
प्रमोद राठी
विज्ञापन


जींद। प्रदेश में रबी की फसलों की ई-गिरदावरी शुरू हो गई है। यह ई-गिरदावरी टैब के साथ पटवारी खेतों में जाकर करेंगे। इसके बाद डाटा तैयार कर मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। प्रदेश में इस बार मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी की फसल 57 लाख 99 हजार 424 एकड़ दर्शाई गई है। वहीं, 12 लाख 84 हजार 522 किसानों ने पंजीकरण करवाया हुआ है। इस बार मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर सिरसा जिले के सबसे ज्यादा 1 लाख 33 हजार 652 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। इसके बाद भिवानी जिला दूसरे नंबर पर है। जिले के 1 लाख 31 हजार 402 किसानों ने पोर्टल पर अपनी फसल का ब्योरा दिया है।

वहीं, जींद जिले में 305 गांव हैं और 90 पटवारी कार्यरत हैं। इनमें से 86 पटवारियों की ई-गिरदावरी में ड्यूटी लगाई है। ई-गिरदावरी का कार्य एक मार्च तक पूरा करना है। अब यह पटवारी खेतों में जाकर फसलों की जांच करेंगे और फसलों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। गौरतलब है कि रबी की फसलें अक्तूबर से दिसंबर के महीनों में बोई जाती है। इनकी कटाई अप्रैल से जून के महीनों में होती है। इस दौरान गेहूं, जौ, मटर, चना, सरसों, बरसीम, मसूर, आलू, राई, तंबाकू, जई और सूरजमुखी जैसी फसलें उगाई गई हैं।
विज्ञापन


जिला
पंजीकृत जमीन पंजीकृत किसान


अंबाला

182348

43256

भिवानी

532480

131402

फरीदाबाद
33268
5267

फतेहाबाद
380626
67310

गुरुग्राम
95222
32526

हिसार

540439
128520

झज्जर

231342

54932

जींद

304455

50356

कैथल

329348

45761

करनाल

386104

59135

कुरुक्षेत्र

247295

49779

महेंद्रगढ़

310643

111689

पंचकूला

28090

7647

पानीपत

155662

21906

रेवाड़़ी
225960

84157

रोहतक

194816

36633

सिरसा

702807

133652

सोनीपत

204336

36252

यमुनानगर

185873

47407

मेवात

137213

28808

पलवल

144723

30097

चरखी दादरी
246365

78030

कुल

5799424

1284522


वर्जन

जिले में रबी की फसल का एक फरवरी से ई-गिरदावरी का कार्य शुरू कर दिया है। इसको लेकर 86 पटवारियों की ड्यूटी लगाई है। यह कार्य एक मार्च तक पूरा करना है।

-राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed