फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   DVI and AC stolen from Polytechnic College

Jind News: पॉलिटेक्निक कॉलेज से डीवीआई और एसी चोरी

Wed, 05 Nov 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 05 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
DVI and AC stolen from Polytechnic College
जींद। सफीदों रोड स्थित जींद पॉलिटेक्निक कॉलेज से अज्ञात लोग डीवीआर और एसी चोरी कर ले गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्राचार्य आशीष सिंगला ने पुलिस एफआईआर में बताया कि एक और दो नवंबर को अवकाश के कारण कॉलेज बंद था। सोमवार सुबह जब सफाई के लिए भवन खोला गया तो कर्मचारियों ने देखा कि क्लर्क कार्यालय का ताला टूटा हुआ था। कर्मचारियों ने तुरंत घटना की सूचना दी। निरीक्षण करने पर पता चला कि क्लर्क कार्यालय से 16 सीसीटीवी कैमरों का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) चोरी मिला। इसके अलावा प्राचार्य कार्यालय का ताला भी टूटा हुआ था। इसमें लगा एसी नहीं था। पूरी इमारत की जांच करने पर सामने वाली इमारत के विभिन्न हिस्सों से कई सामान चोरी पाया गया जिसमें कंप्यूटर लैब और सर्वर रूम से कंप्यूटर और एसी यूनिट चोरी हुए थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed