फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dushyant will strengthen the fortification of the fort with tea program

Jind News: चाय कार्यक्रम से गढ़ की किलेबंदी को मजबूत बनाएंगे दुष्यंत

Sun, 30 Apr 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 30 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dushyant will strengthen the fortification of the fort with tea program
जींद। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने एक दिवसीय दौरे के बहाने अपने गढ़ के किलेबंदी को मजबूत करने के लिए रविवार को दिनभर चाय कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। एक ही दिन में उनका 19 लोगों के घर चाय का कार्यक्रम है। इसमें खास बात यह है कि इन 19 जगहों में से केवल तीन ही जजपा के कार्यकर्ता हैं, अन्य 16 लोगों का जजपा से फिलहाल कोई नाता नहीं है। इससे साफ है कि दुष्यंत चौटाला अपने गढ़ में जजपा को मजबूती देने का प्रयास करेंगे। सूत्रों के अनुसार रविवार को सैकड़ों लोग जजपा में शामिल भी होंगे। दुष्यंत चौटाला गांवों की बजाय पहले शहर में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहते हैं।
विज्ञापन

जींद विधानसभा सीट पर कभी इनेलो का कब्जा होता था। यहां से 2009 तथा 2015 में लगातार दो बार इनेलो की टिकट पर डॉ. हरिचंद मिड्ढा विधायक रहे हैं। इसके बाद 2018 में हुए इनेलो से टूटकर जजपा अलग पार्टी बन गई। 2019 में हुए उपचुनाव में जजपा के दिग्विजय सिंह चौटाला को भाजपा के डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने 12930 वोटों से हराया था। इसके बाद 2019 में ही विधानसभा चुनाव हुए तो फिर से जजपा के महावीर गुप्ता को भाजपा के डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने 12508 वोटों से हरा दिया। यह 12 हजार वोटों का अंतर अब दुष्यंत चौटाला कम करना चाहते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में तो जजपा ने जीत हासिल की थी, लेकिन शहरी वोटरों ने बहुत कम साथ दिया। अब दुष्यंत चौटाला इन्हीं शहरी वोटरों को साधने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


सुबह दस बजे से होगा कार्यक्रम शुरू
दुष्यंत चौटाला सुबह दस बजे सबसे पहले निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में पहुंचेंगे। यहां लगभग एक घंटा अधिकारियों के साथ बातचीत करके निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देंगे। वह पहले ही कह चुके हैं कि अगस्त से मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद उनका चाय कार्यक्रम शुरू होगा, जो शाम छह बजे तक चलेगा। वह प्रत्येक व्यक्ति के घर कम से कम आधा घंटा समय जरूर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह बाद फिर चाय कार्यक्रम
एक दिन में जितने लोगों के घर दुष्यंत चौटाला जा सकते हैं, उतने ही लोगों के घर चाय कार्यक्रम रखा गया है। अगले सप्ताह फिर दुष्यंत चौटाला जींद में होंगे तथा दोबारा फिर इसी प्रकार के कार्यक्रम रखे जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को जजपा के साथ जोड़ा जा सके और यह हार का जो अंतर है, उसको जीत के अंतर में बदला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed