फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dushyant should contest elections from Uchana, not run away: Brijendra

दुष्यंत को उचाना से चुनाव लड़ना चाहिए, छोड़कर नहीं भागना चाहिए : बृजेंद्र

Thu, 27 Jun 2024 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 27 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Dushyant should contest elections from Uchana, not run away: Brijendra
26जेएनडी22: बुडायन गांव में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह। संवाद
उचाना । पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने बुधवार को बुडायन, काकड़ोद व मखंड गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में होंगे। हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन पर है।
विज्ञापन


पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की ओर से उचाना से चुनाव लड़े जाने के बयान पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि दुष्यंत चौटाला उचाना से विधायक हैं। उन्हें यहां से ही चुनाव लड़ना चाहिए, हलका छोड़कर नहीं भागना चाहिए। उचाना की जनता ने 2019 में उन्हें इतना प्यार व आशीर्वाद दिया है, उसका हिसाब किताब भी लोगों को इस विस चुनाव में करना है। जनता ने थोड़ा बहुत हिसाब-किताब तो लोकसभा चुनाव में कर दिया, बाकी का विधानसभा चुनाव में कर देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल की छवि लोगों ने उनमें देखते हुए उनमें विश्वास जताया था, लेकिन उन्होंने लोगों के विश्वास के साथ धोखा किया है। उन्होंने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) को अंधा कुआं बताते हुए कहा कि हमें तो 3 साल में कौशल रोजगार समझ में नहीं आया। 13 से 14 पैरामीटर बताए गए है लेकिन उसके बाद भी बहुत से लोगों के नाम सिलेक्ट हुए हैं। बहुत से ऐसे युवा है जो पैरामीटर में खरे उतरते हैं लेकिन उनके नाम सिलेक्ट नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राममेहर दनौदा, राजेंद्र चहल, दलबीर बुडायन, राजेंद्र कंदौला, रमन कंदौला, राजबीर बुडायन, पूर्व सरपंच शमेशर, प्रदीप मोर, डॉ. राजेश श्योकंद, राजा, पालाराम मखंड, रमेश, महेंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed