फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   dushyant said that bjp and police plan to kill him

भाजपा ने पुलिस के साथ मिलकर रची थी मुझे मारने की साजिश : दुष्यंत चौटाला

Mon, 21 Oct 2019 08:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
dushyant said that bjp and police plan  to kill him
उचाना कलां विधानसभा से जजपा प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार पर पुलिस के साथ मिलकर जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के गांव डूमरखां में भाजपा के समर्थक बूथ कैपचरिंग कर रहे हैं। इस मामले की लिखित शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी को उचाना हलके चुनाव इंचार्ज जगदीश सिहाग की ओर से पहले ही भेजी गई थी। दुष्यंत ने कहा कि जब वह डूमरखां स्थित स्कूल के मतदान केंद्र पर पहुंचे तो बूथ पर मतदान के लिए आई एक महिला ने बताया कि उसका वोट तो पहले ही डाल दिया गया है। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रेजाइडिंग अधिकारी से महिला के फर्जी वोट डालने बारे जांच कर महिला को उसके वोट डालने का अधिकार देने की बात कही। इस पर वहां बूथ एजेंट ने उन पर गिलास फेंक कर मारा। इसी दौरान कुछ अन्य लोगों ने हाथापाई कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे और उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। दुष्यंत ने इस बारे मौके पर मौजूद डीएसपी चंद्रपाल व एक अन्य अधिकारी के खिलाफ शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed