फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   dushyant chautala invited ashok tanwar to attend tha party

दुष्यंत चौटाला ने अशोक तंवर को पार्टी में आने का दिया न्योता

Sun, 06 Oct 2019 09:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
dushyant chautala invited ashok tanwar to attend tha party
उचाना से जजपा उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस कांग्रेस को बुरे वक्त में अशोक तंवर ने अपनी मेहनत से संभाला था, आज उसी कांग्रेस में तंवर की अनदेखी हुई। जिस कांग्रेस में मेहनती व कर्मठ नेता की अनदेखी हुई, उस कांग्रेस से अब आम कार्यकर्ता क्या उम्मीद कर सकता है। दुष्यंत चौटाला ने अशोक तंवर को खुला निमंत्रण देते हुए कहा कि वे उनकी पार्टी में आएं तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन

जजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर एक मेहनती तथा कर्मठ नेता हैं, लेकिन कांग्रेस ने उनकी मेहनत का सम्मान नहीं किया। जिस समय कांग्रेस बुरे वक्त में थी उस समय तंवर ही ऐसे नेता था जिन्होंने कांग्रेस को संभाला था। उनकी अनदेखी करना कांग्रेस के घातक होगी। दुष्यंत ने तंवर को खुला निमंत्रण देते हुए कहा कि अशोक तंवर जैसे मेहनती नेता यदि उनकी पार्टी में आना चाहें तो उनका पूरा मान-सम्मान किया जाएगा। उन्होेंने कहा कि भाजपा ने देश को आर्थिक रूप से बहुत कमजोर कर दिया है। प्रदेश से लगभग 200 कंपनियों ने पलायन कर दिया है। जिन युवाओं को इन कंपनियों में रोजगार मिला था वह बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed