फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dushyant Chautala enthused the workers by participating in a record 60 programs in a day

उचाना: सियासी चाय की चुस्की से किलेबंदी में जुटे दुष्यंत, एक दिन में रिकॉर्ड 60 कार्यक्रमों में लिया भाग

Sat, 22 Jul 2023 12:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 12:52 AM IST
सार

डिप्टी सीएम ने उचाना में एक दिन में रिकॉर्ड 60 कार्यक्रमों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुस्की भी ली।

विज्ञापन
Dushyant Chautala enthused the workers by participating in a record 60 programs in a day
दुष्यंत चौटाला - फोटो : facebook.com/dchautala

विस्तार

हरियाणा के उचाना में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अपने विधानसभा क्षेत्र की सियासी किलेबंदी करने में जुट गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को अलेवा, डाहोला और उचाना शहर में एक दिन में रिकॉर्ड 60 कार्यक्रमों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। कुछ महीने से हलके में डिप्टी सीएम सक्रिय हुए हैं। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने शुक्रवार को अलेवा में 28, डाहोला में 17, उचाना शहर में 15 कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। यहां पहुंचने पर विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों ने जजपा में आस्था जताई। किसान आंदोलन के दौरान गठबंधन नेताओं की ग्रामीण अंचल में खिलाफत नजर आने लगी थी। कुछ महीने से हलके में डिप्टी सीएम सक्रिय हुए हैं। अब हलके के कार्यकर्ताओं में भी जोश नजर आने लगा है। इस दौरान वे बुजुर्गों को पास बैठाकर उनकी समस्याओं को सुनते नजर आए।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ उनका मौके पर समाधान किया। तुरंत संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन करके समस्याओं को दूर करने के आदेश देते नजर आए। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हलके के सभी गांवों के दौरे कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दो गांव में जलपान के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। लोगों से रूबरू होने के साथ उनकी समस्याओं को भी जाना गया। इससे साफ है कि निरंतर हलके में हो रहे कामों से लोग खुश हैं। संगठन के साथ निरंतर लोग जुड़ रहे हैं। विकास के कामों में कोई कसर नहीं रहने दी जाएगी। गांव को गांव से जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण किया गया।

इन चार सालों में जितनी सड़कें बनी हैं, उतनी कभी उचाना में आज तक नहीं बनी। ऐसे ही एक दर्जन से अधिक गांव को भाखड़ा का पीने के पानी मुहैया करवाने के लिए काम पर 47 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी।


अब विकास की रफ्तार को बढ़ाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर शमशेर नगूरां, अनिल शर्मा, कपिल खरक, कर्ण सिंह दरोली, गंगादत्त पांचाल, अश्वनी सुदकैन, राजेश नंबरदार, प्रवीण डोहाना खेड़ा, ओमदत्त शर्मा, महेंद्र जैन, राजेश जैन, रमेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed