फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   During the summer holidays, children will learn how to lend a hand with household chores.

Jind News: गर्मी की छुट्टियों में बच्चे सीखेंगे घर के कामकाज में कैसे हाथ बंटाएं

Mon, 25 May 2026 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
During the summer holidays, children will learn how to lend a hand with household chores.
24जेएनडी04-अपने हाथों से बनाई गई कलाकृति को दिखाती हुई ब​च्चियां। स्रोत ​शिक्षक
जींद। निपुण हरियाणा मिशन के तहत बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को रोचक, सरल और आनंदमय बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई है। इसी उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन अवकाश कार्य पुस्तिका तैयार की गई है।
विज्ञापन

यह केवल छुट्टियों का होमवर्क नहीं, बल्कि बच्चों के सीखने का एक नया माध्यम है। इसमें दी गई गतिविधियां बच्चों के दैनिक जीवन से जुड़ी हुई हैं। सरल भाषा और रोचक कार्यों के माध्यम से बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित किया गया है।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति से जुड़ाव को भी विशेष महत्व दिया गया है। पक्षियों के लिए दाना पात्र बनाएं गतिविधि में बच्चों को पक्षियों के लिए दाना रखने का पात्र तैयार करने और पक्षियों का अवलोकन करने के लिए प्रेरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आओ पेड़-पौधों को जानें गतिविधि में बच्चे अपने आसपास के पेड़ों और पौधों की पहचान करते हैं। वहीं जल के रक्षक गतिविधि में बच्चों को पानी बचाने और उसके सही उपयोग के बारे में जागरूक किया गया है।

पुस्तक में दादा-दादी, नाना-नानी के बताए अनुभव
बच्चों को परिवार के साथ समय बिताने, दादा-दादी और नाना-नानी के अनुभवों से सीखने के लिए प्रेरित किया गया है। इसी प्रकार अपने घर को जानो गतिविधि में बच्चों को अपने घर की संरचना, परिवार के सदस्यों को समझने का अवसर दिया गया है। वहीं आओ खेल जानें गतिविधि के माध्यम से बच्चे अपने परिवार के बुजुर्गों से पारंपरिक खेलों के बारे में बताया गया है।


घर के कार्याें में सहयोग भी करना सिखाएगी पुस्तक
कार्य पुस्तिका की सबसे विशेष बात यह है कि इसमें सीखने को केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रखा गया। सुबह-सुबह आओ मदद करें जैसी गतिविधियों में बच्चों को घर के कामों में सहयोग करना सिखाया गया है। इससे बच्चों में आत्मनिर्भरता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा बढ़ाने के लिए भी पुस्तक में अनेक गतिविधियां दी गई हैं।

वर्जन
पुस्तक का मुख्य उद्देश्य बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रखना नहीं बल्कि उन्हें जीवन, परिवार, समाज और अपने परिवेश से जोड़ना है। इस पुस्तक में अनेक गतिविधि-आधारित कार्य शामिल किए गए हैं। -राजेश वशिष्ठ, जिला समन्वयक, एफएलएन, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article