{"_id":"611bdf178ebc3e431a0fb21a","slug":"during-the-online-application-process-the-problems-of-the-students-are-not-going-away-jind-news-rtk6211842130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों की परेशानी नहीं हो रही दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों की परेशानी नहीं हो रही दूर
विज्ञापन
शहर में एक कंप्यूटर सेंटर पर कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हुए विद्यार्थी। संवाद।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार से कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है लेकिन आवेदन को लेकर विद्यार्थियों की परेशानियां दूर होने का नाम नहीं ले रही हैं। विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी परिवार पहचान पत्र को लेकर आ रही है।
अधिकतर विद्यार्थी इस असमंजस में रहे कि अपलोड करते हुए जो ओटीपी आएगा वह उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आएगा। जबकि वह ओटीपी परिवार पहचान पत्र के मुखिया के मोबाइल नंबर पर जा रहा है, क्योंकि परिवार पहचान पत्र में जो मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होता है वह परिवार के मुखिया का नंबर दर्ज होता है। इसके अलावा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय विद्यार्थी परिवार पहचान पत्र अपलोड कर रहे हैं तो सॉफ्टवेयर आवेदक के घर के पते को ऑटो फेच (सर्च) नहीं कर पा रहा है। इसके अलावा पोर्टल पर पते को मेन्युअली भरने का विकल्प भी नहीं आ रहा है। बार-बार पोर्टल पर मेसेज यह शो करता है कि परिवार पहचान पत्र में दिए गए पते को सही करवाएं। इसके चलते छात्रों को काफी परेशानी हो रही है।
अधिकारी का कहना
परिवार पहचान पत्र अपलोडिंग समस्या को लेकर नोडल अधिकारी को अवगत करवा दिया गया है। परिवार पहचान पत्र अपलोड करने के बाद ओटीपी घर के मुखिया के दर्ज मोबाइल नंबर पर जा रहा है तो छात्र वह ओटीपी पूछकर आवेदन प्रणाली को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन को लेकर अगर कोई और समस्या आती है तो उसे महाविद्यालय स्टाफ को अवगत करवाया जा सकता है, ताकि तुरंत प्रभाव से इसे दूर किया जा सके। दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने पोर्टल ओपन कर दिया है। -शीला दहिया, प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज।