फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   During eye examination of 300 students, 35 were found to have weak eyesight.

Jind News: 300 विद्यार्थियों की आंखों की जांच में 35 की नजर कमोजर मिली

Wed, 14 Feb 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 14 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
During eye examination of 300 students, 35 were found to have weak eyesight.
13जेएनडी22: क्रिकेट टीम को सम्मानित करते हुए समिति पदाधिकारी।  संवाद
उचाना। घसो गांव के आरोही स्कूल में स्वतंत्र समूह सेवा समिति एवं केयूके पूर्व छात्र एसोसिएशन की ओर से मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। आरोही स्कूल एवं राजकीय स्कूल के 300 छात्रों की आंखों की जांच की गई। जिन छात्रों को एलर्जी थी उनको दवा मुफ्त में दी गई। 35 छात्रों की नजर कमजोर मिलने पर उन्हें चश्मे मुफ्त दिए जाएंगे। मुख्यातिथि के तौर पर केएम कॉलेज के पूर्व छात्र नेता सरदार नवाब सिंह रसीदां पहुंचे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति प्रधान कृष्ण श्योकंद ने की। राष्ट्रीय स्तर पर स्कूलों की क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले आरोही स्कूल के छात्रों को क्रिकेट किट देकर सम्मानित किया गया। मनोवैज्ञानिक डॉ. नरेश जागलान ने कहा कि छात्र के मन में परीक्षा, पढ़ाई का डर नहीं होना चाहिए। किसी भी विषय, परीक्षा का डर विद्यार्थी के मन में होगा तो वो पढ़ाई अच्छे से नहीं कर पाएगा, इसलिए एग्जाम के समय किसी तरह का तनाव न रखें। मन में किसी तरह की कोई बात हो तो शिक्षकों को जरूर बताएं।
विज्ञापन

कृष्ण श्योकंद ने कहा कि इस तरह के कैंप स्कूलों में निरंतर आयोजित किए जाते हैं। प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करने के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद की जाती है। समिति निरंतर समाज सेवा के कार्य समिति चेयरमैन प्रदीप मोर की अगुवाई में कर रही है। इस अवसर पर दीपा खरल, अमित घसो, संदीप दमाड़ा, सतीश खटकड़, हरिदेव खटकड़, राजीव डूमरखा, अजीत श्योकंद, मनोज नैन डीपीई, प्राध्यापक संदीप श्योकंद, संदीप शर्मा मौजूद थे।

13जेएनडी22: क्रिकेट टीम को सम्मानित करते हुए समिति पदाधिकारी।  संवाद

13जेएनडी22: क्रिकेट टीम को सम्मानित करते हुए समिति पदाधिकारी।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed