फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Durga Shakti Force will be strong, 32 police personnel will take training

दुर्गा शक्ति फोर्स होगी मजबूत, 32 पुलिस कर्मचारी लेंगे ट्रेनिंग

Fri, 08 Jul 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Durga Shakti Force will be strong, 32 police personnel will take training
नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंचे पुलिस कर्मचारी। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। जिला पुलिस की दुर्गा शक्ति यूनिट अब मजबूत हो जाएगी। जिले के 32 पुलिस कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। ये कर्मचारी 15 दिन मधुबन में ट्रेनिंग लेंगे, उसके बाद जिले में आकर दुर्गा शक्ति की कमान संभाल लेंगे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में वीरवार को 32 पुलिस कर्मचारियों ने इस ट्रेनिंग पर जाने के लिए अपना मेडिकल करवाया। इस ट्रेनिंग में जाने के लिए सभी पुलिस कर्मचारियों को स्वास्थ्य की दृष्टि से फिट होना जरूरी है। एक-दो दिन में इन सभी की मेडिकल फिटनेस हो जाएगी। इसके बाद यह लोग मधुबन में जाकर 15 दिन की ट्रेनिंग लेंगे। ट्रेनिंग से लौटने के बाद यह लोग जिले में दुर्गा शक्ति यूनिट के रूप में काम करेंगे। इससे दुर्गा शक्ति मजबूत होगी तथा एक कॉल पर तुरंत पुलिस की मदद पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा खासकर कॉलेजों तथा स्कूलों के बाहर दुर्गा शक्ति की गश्त भी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए 11 पुरुष पुलिस कर्मचारी तथा 21 महिला पुलिस कर्मचारियों को चुना गया है। वीरवार को नागरिक अस्पताल में यह लोग मेडिकल फिटनेस करवा रहे थे। इस कारण सिविल सर्जन कार्यालय में दिनभर भीड़ रही। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि 32 पुलिस कर्मचारियों को 15 दिन मधुबन में दुर्गा शक्ति के बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद यह कर्मचारी अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed