{"_id":"68bdcd586d1314a86c077c88","slug":"due-to-the-failure-of-the-government-farms-and-barns-have-become-ponds-people-are-yearning-for-relief-mp-kumari-selja-jind-news-c-199-1-sroh1006-140530-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की नाकामी से खेत-खलिहान बने तालाब, लोग राहत को तरस रहे : सांसद कुमारी सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की नाकामी से खेत-खलिहान बने तालाब, लोग राहत को तरस रहे : सांसद कुमारी सैलजा
Sun, 07 Sep 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
07जेएनडी24-शनिवार देर सायं खेतों मं हुए जलभराव का दौरा करने पहुंची सांसद कुमारी सैलजा। स्रोत का
नरवाना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने शनिवार देर शाम जाजनवाला, दनौदा, भिखेवाला और फरैण में जलभराव से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद क्षेत्र में बरसात से हुए जलभराव और खेतों में फसलों का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भारी बरसात से हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। कई गांव में खेत और घर पानी में डूबे हुए हैं। किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और लोग कठिनाई का सामना कर रहे हैं लेकिन सरकार पूरी तरह नदारद है। यह प्रदेश सरकार की नाकामी है कि मुसीबत की इस घड़ी में न तो कोई राहत पहुंचाई गई और न ही जलभराव व बाढ़ से बचाव के लिए कोई ठोस कदम उठाए गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि लगातार पानी भरने से न केवल खेतों की खड़ी फसलें नष्ट हो चुकी हैं बल्कि घरों के भीतर तक पानी घुस गया है। इससे लोगों का जीवन कठिन हो गया है। सैलजा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय सरकार की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा सरकार लोगों को उनके हाल पर छोड़कर बैठी हुई है।
विज्ञापन
किसान और मजदूर कर्ज के बोझ तले दब रहे हैं ऊपर से जलभराव ने उनकी कमर तोड़ दी है। इस मुश्किल समय में सरकार का मौन रहना बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार को तुरंत राहत और मुआवजे की व्यवस्था करनी चाहिए। खेतों से पानी निकासी के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए।
उन्होंने किसानों से वादा किया कि कांग्रेस उनकी इस लड़ाई में पूरी तरह साथ खड़ी है और उनकी आवाज को मजबूती से सदन तक पहुंचाएगी। उनके साथ पूर्व चेयरमैन हवा सिंह जाजनवाला, पार्षद आशुतोष शर्मा, सतबीर दबलैन, संदीप लोट, ईश्वर भिखेवाला, करण नैन, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लाजवंती डाहौला, बिंद्र फरैण, ऋषिपाल नंबरदार, पाला मालिक, सुनील नैन दनोदा, बिरसाल दनौदा, इंद्र जाजनवाला मौजूद रहे।